{"_id":"65a83fc84462b94901063805","slug":"purpose-of-the-trip-to-provide-benefits-of-schemes-thasaka-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-12607-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य : ठसका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य : ठसका
Thu, 18 Jan 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गांव मानकपुर, ढलौर व पैनसल में बुधवार को विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा के तहत कार्यक्रम हुए। जिसमें जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका व साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रमों में लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।
लोगों को सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे बताया। नेताओं ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवनस्तर बेहतर बनाना चाहिए। बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनके घर तक पहुंच रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुगमता से दिया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम में वंचित की मौके पर ही औपचारिकताएं पूरी करवाकर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। प्रदेश के करीब 6200 गांवों के साथ शहरों के वार्ड में भी यात्रा निकाली जा रही है। अतिथियों ने कार्यक्रम में लगे विभागों की स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यातिथि स्वामित्व योजना के तहत पात्रों को रजिस्ट्री वितरित की।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं पात्रों की बुढ़ापा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड बनाए व अपडेट किए गए। इस दौरान एसडीओ पंचायती राज रणधीर सिंह, गांव ढलौर सरपंच नरेंद्र सिंह, मानकपुर सरपंच भारत सिंह, सरपंच काठगढ़ राजबीर, सरपंच सुल्तानपुर अमृत लाल, सरपंच अली शेरपुर माजरा रिंकू, नंबरदार मामचंद, पूर्व सरपंच नैब सिंह, पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह, संजीव पाबनी, कुलवंत सिंह भट्टूवाला उपस्थित रहे।