फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Puranas and scriptures give education: Gyanananda

पुराण और ग्रंथ शिक्षा देने वाले : ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Puranas and scriptures give education: Gyanananda
सत्संग के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कान्हा उपवन में चल रहे दिव्य गीता सत्संग का रविवार को दूसरे दिन प्रवचन के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हर पुराण, ग्रंथ में जो कथा मिलती है, वह शिक्षा व मानवता का संदेश देने वाली होती है। मानव को धार्मिक ग्रंथों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में कर्तव्य और कर्म को महान बताया गया है। वहीं, धृतराष्ट्र के पात्र से सीख लेने और चेतावनी देने का संदेश मिलता है।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान जो भी लीला करते हैं, उसमें कई संदेश व शिक्षाएं छुपी होती हैं। हमें वह संदेश पहचान कर और अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है। श्रीमद्भागवत गीता और जिओ गीता में संसार की सभी समस्याओं का हाल बताया गया है, फिर भी मानव भटक रहा है। ऐसे में भगवत गीता को घर-घर तक पहुंचाने और उनमें लिखे आदर्श को अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए विदेशों में गीता का प्रचार लगातार बढ़ रहा है, भारत में भी लगातार भगवत गीता का प्रचार हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान तेरी बदल जाये, तकदीर तू राधे राध्य बोल जरा, जब रटे तब राधे राधे, तेरी छम छम पायल बाजे री ओ बरसाने वाली, जावां में जावां बलिहार सतगुरु कृपा तों, नाम रत्न उपहार इत्यादि भजनों पर भक्त जमकर झूमें। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जिओ गीता परिवार के कुरुक्षेत्र से धर्मपाल मिर्जापुर, अंबाला से अशोक चावला, सहारनपुर से अशोक पपनेजा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, अनिल गर्ग, जतिंद्र गुप्ता, संदीप बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed