फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Publicity material will be distributed on the streets, nooks and squares

गलियों, नुक्कड़, चौक-चौराहों पर बांटी जाएगी प्रचार प्रसार सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Publicity material will be distributed on the streets, nooks and squares
किसानों की तरह अब कर्मचारी भी लोगों के बीच पहुंचकर अपनी समस्याओं और श्रमिक कानूनों के बारे बताएंगे। इसके लिए सर्व कर्मचारी संघ टीम बनाकर सदस्यों को लोगों के बीच उतार रहा है।
विज्ञापन

संघ के करीब छह सौ सदस्यों की इसकी ड्यूटी सौंपी गई है जो शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर लोगों को सरकार की नियत व नीतियों के बारे जागरूक करेंगे। इसे लेकर एसकेएस पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई है। संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शन के बाद सरकार ने कर्मचारियों की कुछ मांगें मान ली थी और इन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था, परंतु सवा साल बाद भी सरकार ने अपने वादों पर ध्यान नहीं दिया है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। इसके विरोध में सर्व कर्मचारी संघ फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। जिसके तहत सरकार की नियत और नीतियों के लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन

गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कई दौर की बैठक के बाद भी सरकार उनकी मानी हुई मांगें लागू नहीं कर रही है। समस्याओं का समाधान करने के बजाए नए नए कानून लाकर कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार लेबर कोड लाकर कर्मचारियों व श्रमिकों से अधिकारों के लिए आवाज उठाने का हक भी छिनना चाहती है। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार लोगों को उलझाकर नए शोषण कानून बना रही है। इसके लिए अब सर्व कर्मचारी संघ लोगों के बीच जाएगा। संघ के तमाम सदस्य घर घर जाकर लोगों को सरकार की मंशा के बारे बताएंगे। लोगों को सरकार की नियत और नीतियों के बारे बताया जाएगा। लागू कानून व लाए जा रहे बिल के बारे आम आदमी को विस्तार से बताया जाएगा। इसके लिए हर चौक, चौराहे, नुक्कड़, गली में प्रचार सामग्री वितरित की जाएगी। कार्यालयों में आने वाले लोगों से संघ सदस्य संपर्क करेंगे। कानून व बिलों के बारे लोगों की राय लेंगे और इसके प्रति जागरूक करेंगे। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 12 दिसंबर को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed