फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Public's voice front created to expose corruption in the corporation

आरटीआई एक्टिविस्ट ने निगम में भ्रष्टाचार को उजागर करने को बनाया जनता की आवाज मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Public's voice front created to expose corruption in the corporation
यमुनानगर। नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शहर के आरटीआई एक्टिविस्ट ने जनता की आवाज नाम से मोर्चा बनाया है। आरटीआई एक्टिविस्ट का कहना है कि जनता की आवाज के बैनर तले निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। इसके साथ सभी वार्डों से कम से कम चार आरटीआई एक्टिविस्ट को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जनता की आवाज नाम से मोर्चा बनाने वाले पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चिराग सिंघल, गुरमीत अतरी, वीरेन सपरा, पारस भाटिया, पूर्व पार्षद नीरज राणा ने बताया कि नगर निगम में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। यह भ्रष्टाचार अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। प्रत्येक वार्ड से चार-चार आरटीआई एक्टिविस्ट को इससे जोड़ेंगे। इस तरह 22 वार्डों से करीब 90 लोग इससे जुड़ेंगे। सभी मिलकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के कचरे का निस्तारण करने के लिए कैल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया था। इसकी मशीनरी चोरी हो गई परंतु आज तक किसी पर एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई गई। मॉडल टाउन एक रिहायशी इलाका है। फिर भी इसमें कामर्शियल के नक्शे पास किए गए। ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने निगम से रिहायशी नक्शे पास कराए परंतु उनमें होटल व बड़े-बड़े शोरूम बना दिए। जब उन्होंने आवाज उठाई तो पांच-छह लोगों को दिखावे के लिए नोटिस जारी कर दिए। परंतु अब तक कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं की गई। इनका निर्माण कार्य आज भी पहले की तरह जारी है। चिराग सिंघल ने कहा कि आज तक सरकार से इतनी ग्रांट नगर निगम को कभी नहीं मिली जितनी अब मिली है। शहर में तो यह राशि लगी नहीं। सरकारी ग्रांट में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed