{"_id":"69ceed39a97da2e7a9094aa4","slug":"public-relations-were-done-from-village-to-village-for-kashyap-jayanti-mahotsav-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153768-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कश्यप जयंती महोत्सव के लिए गांव-गांव किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कश्यप जयंती महोत्सव के लिए गांव-गांव किया जनसंपर्क
Fri, 03 Apr 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। जिला परिषद वार्ड-10 के सदस्य जयचंद कश्यप ने महर्षि ऋषि कश्यप जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कई गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भीलपुरा, नंदगढ़, रामपुर खादर, बीछपड़ी, लक्कड़ मय प्रतापपुर, माली माजरा, नवाजपुर और याकूबपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जयचंद कश्यप ने ग्रामीणों को बताया कि 5 अप्रैल को कपाल मोचन स्थित कश्यप धर्मशाला में जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का अवसर है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें। उन्होंने बताया कि महोत्सव में कश्यप समाज के कलाकारों की ओर से भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा महर्षि कश्यप के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां भी दिखाई जाएंगी। इस मौके पर राम कश्यप, सुमेर चंद कश्यप, रामकुमार, प्रदीप कुमार, बरखा राम, अनुज कुमार और तेजपाल उपस्थित रहे। संवाद