फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Public Health Engineering Department dug the road, PWD stopped the work

Yamuna Nagar News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सड़क खोदी, पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया काम

Sun, 09 Jun 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Public Health Engineering Department dug the road, PWD stopped the work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बाईपास मार्ग पर सीवरेज के लिए गहरे मेनहोल खोदने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सड़क की जगह को ही खोद दिया। इसके लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति भी नहीं ली गई। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने इस काम को रुकवा दिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अब इसके लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली ने बताया कि बाईपास पर सड़क से सटी दो जगहों पर यह मेनहोल खोदे जा रहे हैं। इन मेनहोल को खोदने के लिए सड़क के एक हिस्से को भी खोद दिया गया है। जिसके कारण यह रास्ता तंग हो गया है। इन मेनहोल के अलावा सड़क तंग होने से इस व्यस्त मार्ग पर हादसे होने की संभावना रहेगी। उनकी मांग है कि अगर इन मेनहोल को खोदना जरूरी है तो इन्हें सड़क से दूर खोदा जाना चाहिए।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ जफर इकबाल ने बताया कि यह मेनहोल सीवरेज के लिए खोदे जा रहे हैं। इन्हें तत्काल खोदने के लिए पीडब्ल्यूडी को मौखिक तौर पर सूचित करने के अलावा मंजूरी के लिए लिखित में आवेदन कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के जेई अनुराग ने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार अनुमति मिलने तक मेनहोल खोदने का काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed