फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Public distressed by inflation and corruption: Selja

महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त : सैलजा

Thu, 11 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Public distressed by inflation and corruption: Selja
यमुनानगर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं।
विज्ञापन

केवल वर्षों और रिकॉर्ड की चर्चा से देश आगे नहीं बढ़ता है। इन वर्षों में लोगों के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया है। ये विचार उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा, बात केवल 12 साल या रिकॉर्ड की नहीं है, बल्कि यह है कि देश को कुछ नहीं मिला। महंगाई बढ़ रही है, युवाओं का भविष्य खतरे में है, किसान परेशान हैं और मध्यम वर्ग आर्थिक बोझ झेल रहा है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य संकट में है। लगातार पेपर लीक और भर्ती से जुड़े विवादों ने युवाओं के सपनों को प्रभावित किया है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed