फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Provided information to the youth about the democratic process

Yamuna Nagar News: युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दी जानकारी

Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Provided information to the youth about the democratic process
माय भारत की ओर से आयोजित युवा संवाद के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संस्थान - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को युवा संवाद आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की माय भारत जिला इकाई की ओर से अखिल भारतीय समाज सेवा केंद्र के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर मदन चौहान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

माय भारत की जिला उपनिदेशिका ओमकार स्वामी ने बताया कि पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोर्टल से युवा स्वयंसेवा, सामुदायिक गतिविधियों, नेतृत्व विकास और कौशल संवर्धन से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं के पोर्टल पर पंजीकरण से की गई। जिले की चयनित युवा प्रतिनिधि अंशिका कथूरिया ने अपने वोट को जानें विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के अधिकार और जागरूक मतदाता की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और मतदान प्रक्रिया को समझने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान युवाओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष मदन मोहन, तनु शर्मा, रणजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed