फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protests were held when demands were ignored

Yamuna Nagar News: मांगों की अनदेखी करने पर किया रोष प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protests were held when demands were ignored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय के सामने निगम व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सोमवार दो दिवसीय गेट मीटिंग कर पहले दिन रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पूरी करने की आवाज बुलंद की गई।
प्रधान पपला ने कहा कि सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के शिष्टमंडल के साथ बीती 7 अगस्त को हुई वार्ता में मानी गई मांगों को पूरा न करने को लेकर यह रोष प्रदर्शन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं सह सचिव रमेश कुमार, नगरपालिका संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 7 अगस्त को हुई मीटिंग में मंत्री व अधिकारियों ने उनकी मांगों को लेकर सहमति जताई थी। लेकिन, उनका यह वादा अभी तक अधूरा है जिसको लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर 23 या 24 दिसंबर को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर जाकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि, उनकी सुनवाई नहीं करती तो आगामी 9 व 10 जनवरी को निगम कार्यालय गेट पर निगम व फायर ब्रिगेड कर्मचारी 12-12 घंटे की दो दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का वायदा किया था, लेकिन फायर ब्रिगेड में 20-20 साल से लगे कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने पर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।

इस मौके पर नगरपालिका संघ से वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, उपप्रधान बलदीप, रमन, सोरन दलोर, जीतो, कमलेश, मोहन लाल, सुरेश कुमार, अग्निशमन संघ से कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह व विक्की वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed