फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protesting employees clash with police

Yamuna Nagar News: प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की पुलिस से झड़प

Fri, 12 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Protesting employees clash with police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रदर्शन कर रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लघु सचिवालय के गेट पर रोक दिया। इस पर कर्मचारी अंदर जाने के लिए बैरिकेड हटाने की मांग करने लगे। पुलिस ने नहीं सुनी तो कर्मचारियों ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस व कर्मचारियों में झड़प और धक्कामुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला कर्मचारी बैरिकेड फांदकर लघु सचिवालय प्रांगण में आ गईं।
इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों को मामूली खरोंच आईं। वहीं कुछ के कपड़े फटने की बात भी सामने आई। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद प्रशासन की ओर से डीआरओ श्याम लाल को भेजा गया। कर्मचारी डीसी को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन डीसी की अनुपस्थिति में डीआरओ ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स, मिड-डे-मील, भवन निर्माण, रिटायर्ड कर्मचारी, दमकल, रोडवेज, नगरनिगम, स्वास्थ्य, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ सहित सीटू व सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभागों के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों का प्रदर्शन पूर्व नियोजित था। कर्मचारी भाई कन्हैया साहिब चौक पर सुबह दस बजे जुटा शुरू हो गए थे। यहां कर्मचारियों ने सभा की, जिसमें विभिन्न नेताओं ने संबोधित किया। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

सके बाद कर्मचारी जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय की ओर कूच कर गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट पर ही रोक दिया, जिस कारण दोनों में झड़प हुई। काफी हंगामे के बाद आला अधिकारियों ने मौका संभाला और कर्मचारियों को शांत किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ प्रधान महीपाल सौदे, महासचिव गुलशन भारद्वाज, रिटायर्ड संघ से राज्य जरनैल सिंह सांगवान, जिला प्रधान सोमनाथ, सचिव जोत सिंह ने किया।

प्रदर्शन की शुरुआत भाई कन्हैया साहिब चौक से हुई। इस दौरान भवन निर्माण से जापान सिंह, मतलूब हुसैन, मिड-डे-मील से नीलम भट्टी, शिमला, राजकौर, आंगनबाड़ी से सुनीता सुघ, गुरिंद्र कौर, रेखा, राजरानी, सीटू नेता विनोद त्यागी, अजमेर सिंह, राजबीर पिंडोरा, सुरजीत सिंह आदि कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed