फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protested by burning copies of contract letter

Yamuna Nagar News: अनुबंध पत्र की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Wed, 02 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Protested by burning copies of contract letter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने एचडी नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के वार्षिक अनुबंध पत्र की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरुण शर्मा ने बताया इस पत्र में कुछ बिंदु ऐसे हैं जो कि कर्मचारी विरोधी हैं। यह कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संस्थाओं में पिछले 20 से 25 वर्षों से कार्यरत हैं। हर वर्ष अफसरशाही का शिकार होते हैं। यह वही कर्मचारी हैं जिन्होंने कोविड काल में आमजन को बचाने के लिए जान की परवाह न करते हुए ड्यूटी को बखूबी निभाई।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन देने की बात कही थी। आज तक भी लागू नहीं हुआ। अब समय के बदलते ही अधिकारियों व सरकार के तेवर बदल गए। मौजूदा सरकार ने सबसे पहले इन कर्मचारियों के बायोलॉज फ्रीज कर दिए और नए-नए फरमान जारी करवा कर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कि कर्मचारियों का सरकार व अधिकारियों के प्रतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। यदि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया तो कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अमित गुर्जर, जिला अध्यक्ष अंजना, सुशील गर्ग, भूपेश, कपिल, अनिल, विजय, चरणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed