{"_id":"6ab5863d9fa6c4a3dc081441","slug":"bhim-armys-protest-for-social-justice-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-163471-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सामाजिक न्याय के लिए भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सामाजिक न्याय के लिए भीम आर्मी का प्रदर्शन
Fri, 25 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सामाजिक न्याय, आरक्षण और समान भागीदारी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी की ओर से वीरवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, रोजगार और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे के अंदर कोटा तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई है।
इसके अलावा लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा और विधान परिषदों में ओबीसी को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने, जाति जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ने और सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग रखी गई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के एससी, एसटी और ओबीसी के सभी बैकलॉग पद तत्काल भरने की मांग की गई।
विज्ञापन
सरकारी ठेकों व खरीद में आरक्षण देने, निजी क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग भी की। उच्च न्यायपालिका में वंचित वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त कर उच्च न्यायिक आयोग गठित करने की मांग ज्ञापन में शामिल रही।
सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्ति, रिक्त पदों पर भर्ती, समान काम के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की गई। सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह बंद करने तथा सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शन में हर्ष, जगाधरी विधानसभा अध्यक्ष शुभम, रादौर विधानसभा अध्यक्ष ऋषिपाल, यमुनानगर विधानसभा अध्यक्ष अनमोल, रादौर विधानसभा उपाध्यक्ष करनैल, विधानसभा मीडिया प्रभारी पंकज, साढौरा विधानसभा मीडिया प्रभारी आदित्य, जिला महासचिव संदीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।