फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   protest, yamunanagar, haryana, women

शराब ठेकों के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं

Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest, yamunanagar, haryana, women
प्रदर्शन - फोटो : yamunanagar
यमुनानगर/जगाधरी वर्कशाप/रादौर। शहर में अलग अलग रिहायशी क्षेत्रों में शराब ठेके खोलने के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन शुक्रवार को तीन जगह महिलाओं ने ठेका खोलने का विरोध किया। इसमें गढ़ी मुंडों में महिलाओं ने ढोलकी चिमटा लेकर भजन गाने के अंदाज में गीत गा कर रोष जताया। वहीं कृष्णा कालोनी में सड़क पर उतरी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की, जबकि किशनपुर दामला में महिलाओं ने ठेके पर ताला जड़ कर रोष जताया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर यहां ठेके नहीं खुलने दिए जाएंगे।  
विज्ञापन


ठेका खोलने के विरोध में महिलाएं ने की नारेबाजी:
जगाधरी वर्कशाप रोड पर रिहायशी कृष्ण कालोनी के पास ठेका खोलने के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने ठेके की दुकान के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया और यहां से ठेका शिफ्ट करने की मांग की। शुक्रवार देर रात महिलाएं निगम पार्षद नीरज राणा से भी मिलीं और यहां से ठेका शिफ्ट करवाने की मांग रखी। इससे पहले महिलाओं ने बीती 22 मार्च को डीसी को भी पत्र देकर ठेका खोलने का विरोध जताया था।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि ये रिहायशी कालोनी हैं। कालोनी के पास ही शराब का ठेका खुला रहा है। साथ ही यहां पर अहाता भी बनाया जाएगा। शराबियों के कारण यहां पर बच्चों व महिलाओं का जीना दूभर हो जाएगा। शराबी नशे में दंगा फसाद करेंगे। यहां रहने वाले लोगों को इससे परेशानी होगी तथा युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में कालोनी निवासी विवेक कुमार, अमृत लाल, देवेंद्र कुमार लाडी, पूर्व पार्षद पुष्प लता, परी बनकट, पूजा कपूर, वीना, संतोष, निर्मला, शक्ति कपूर, कुसुम, मंजू शर्मा, प्रकाश सलूजा, अविनाश बक्शी, रुबी बक्शी, परमिंद्र कौर, बिशन देवी, सुनीता रानी, राज कुमार व बलविंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके पर ताला जड़ा :
रादौर। गांव किशनपुरा दामला में नियमों को ताक पर रखकर एसके रोड पर शराब का ठेका खोलने पर शुक्रवार को ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने पंचों के नेतृत्व में ठेके का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोधी नारेबाजी की। मौके पर गांव की महिलाओं ने खुले ठेके पर ताला जड़कर अपना रोष प्रकट किया। गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि गांव में किसी भी कीमत पर वह शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष देखा गया। लोगों ने कहा कि गांव में शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब हो रहा है। ठेके पर हर समय गांव में शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। शराबी लोग आती जाती गांव की महिलाओं को छेड़ते हैं। जिससे गांव में तनाव बन जाता है। गांव में छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी बड़ी वजह गांव में खोला गया ठेका है। गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वह किसी भी सूरत में शराब का ठेका गांव में नहीं चलने देंगे।

कीर्तन कर जताया विरोध :
यमुनानगर।  शहर की छोटी लाइन पर गढ़ी मुंडो के पास देसी शराब का ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भजन के अंदाज में गीत गा कर विरोध प्रदर्शन किया।
जहां ठेका खोला जाना है, वहां पर पेंट का काम चल रहा था। महिलाएं अपने साथ ढोलकी चिमटा लेकर पहुंची और पहले पेंट का काम रुकवा दिया। महिलाओं ने ढोलकी चिमटा लेकर राधे राधे का जाप शुरू कर दिया। इसी बीच महिलाओं ने दारू यहां नही मिलेगी, राधे राधे पव्वा यहां नही मिलेगा, राधे राधे गीत गाना शुरू कर दिया। महिला संतोष, पुष्पा, दयालो, संगीता, सीमा, राजबीर व अन्य ने बताया कि जहां ठेका खोला जा रहा है, वहां पर पास ही स्कूल है। जिससे छोटे बच्चे पढ़ते हैं। शराब का ठेका खुलने से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही यह मुख्य रोड है, जोकि ट्विन सिटी को जोड़ती है। ऐसे में यहां से महिलाओं की आवाजाही भी अधिक रहती है। इसलिए पिछले साल भी यहां पर ठेका खोलने का विरोध जताया था। महिलाओं ने मांग रखी कि यहां से ठेके को हटाया जाए। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझा कर शांत करवाया।  


नियमानुसार खोले जा रहे हैं ठेके : डीईटीसी
डीईटीसी (एक्साइज) सेवा सिंह का कहना है कि ठेके नियमानुसार खोले जा रहे हैं। प्रयास रहेगा कि जनता को परेशानी न होने पाए और लोगों की आपसी सहमति के आधार पर ठेके खोले जाएं। नियम के मुताबिक जहां ठेके की लोकेशन अलॉट होती हैं, वही आस पास ही ठेका खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed