फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest in the police station demanding arrest

Yamuna Nagar News: गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने में दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest in the police station demanding arrest
धर्मकोट गांव में पिछले दिनों मारपीट के बाद हुई युवक की मौत के मामले में अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे गुस्साए मृतक बंटी के परिजन मंगलवार को थाना बिलासपुर में पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रमन चंदेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उनकी बात मानते हुए परिजनों ने धरना तो खत्म कर दिया लेकिन दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर दोबारा धरने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मृतक बंटी की मां निर्मला देवी, पिता काका राम, कमेलश, किरना देवी ने बताया कि उनके बेटे बंटी के साथ 11 नवंबर को गांव के कुछ युवकों ने बुरी तरह से मारपीट की थी। मारपीट करने से बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए पीजीआई दाखिल करवाया गया था। 27 नवंबर को उपचार के दौरान बंटी की मौत हो गई थी। उनके बेटे बंटी ने मरने से पहले उस पर हमला करने वाले युवकों के नाम का एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने हमला करने वाले दो व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं । बंटी को बुरी तरह से पीटा गया और लूटपाट करने के बाद मारने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया था। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे बंटी की हत्या की गई है। बंटी अपने पीछे सात वर्षीय बच्ची को छोड़ गया है। परिजनों का कहना है कि बंटी की मौत को कई दिन हो चुके हैं, लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन



रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन चंदेल ने कहा कि मृतक बंटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट के आने का इंतजार है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed