{"_id":"6ae4f0348fb9c34d470ec641","slug":"protest-against-the-government-over-the-non-implementation-of-an-agreement-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165412-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समझौता लागू न होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समझौता लागू न होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दमकल कर्मचारियों ने 11 सितंबर को हुए समझौते को लागू न करने पर शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समझौते पर अमल करने की मांग उठाई।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा दमकल विभाग कर्मचारी यूनियन की बैठक मुख्य दमकल केंद्र में जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के सभी फायर स्टेशनों के पे-रोल, नियमित और कौशल कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान 11 सितंबर को सरकार के साथ हुए समझौते और लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
जिला सचिव रिंकू कुमार ने कहा कि 28 अक्तूबर को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की थी। इस दौरान 11 सितंबर हुए समझौते को लागू करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई गई। उन्होंने बताया कि मंत्री ने हड़ताल अवधि का पूरा वेतन दिवाली से पहले जारी करने, निलंबित कर्मचारियों का निलंबन रद कर बहाल करने और वर्दी भत्ता देने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करने और विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में दमकल कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में ललित कुमार, तेजिंद्र सिंह, विक्की वालिया, जगविंद्र सिंह, राकेश कुमार, देशराज, लोकेश कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार, बृजभूषण मौजूद रहे।