फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest against film emergency, demand to ban its release

Yamuna Nagar News: फिल्म इमरजेंसी के विरोध में प्रदर्शन, रिलीज पर रोक लगाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Protest against film emergency, demand to ban its release

विज्ञापन
यमुनानगर। सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से अभिनीत फिल्म इमरजेंसी के विरोध में सिख समुदाय ने फिल्म में कुछ टिप्पणियों को गलत ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसी को ज्ञान देकर फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।

सिख समुदाय के लोगों का कहना था कि इस फिल्म में सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाले संवादों में सिखों के प्रति असम्मान जनक टिप्पणियां की गई हैं। जिससे उनकी छवि खराब हुई है। आपातकाल एक संवेदनशील विषय है और फिल्म निर्माता को इस विषय पर फिल्म बनाने से पहले हर वर्ग और समुदाय की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिखों के संघर्ष और बलिदान को गलत तरीके से पेश करके उनकी ऐतिहासिक छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने सिख समुदाय के नेताओं ने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील और फिल्म के आपत्तिजनक हिस्सों को हटाने या फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed