फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Property registration is not being done in pieces, people are worried

Yamuna Nagar News: टुकड़ों में नही हो रही संपत्ति की रजिस्ट्री, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Property registration is not being done in pieces, people are worried
जगाधरी। प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य वीरवार को अपनी समस्याओं के चलते डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। यहां एसोसिएशन की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जगाधरी तहसील कार्यालय में संपत्ति का टुकड़ों में रजिस्ट्री बयनामा कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के जिला उपप्रधान दीपक बतरा ने किया। दीपक बतरा, सचिव गोपाल कृष्ण जग्गी ने बताया कि तहसील की खामियों के कारण प्रॉपर्टी डीलर्स के साथ लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपनी संपत्ति का कुछ भाग बेचना चाहते हैं तो नगर निगम की संपत्ति आईडी में मालकान के नाम पूरी संपत्ति दर्ज है।
विज्ञापन

जब मालिक अपनी संपत्ति से कुछ हिस्से की रजिस्ट्री बयनामा करवाने के लिए तहसील कार्यालय जाता है तो कर्मचारी संपत्ति के टुकड़े में रजिस्ट्री बयनामा नहीं करते हैं। इस वजह से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार बच्चों की पढ़ाई, शादियों, इलाज व अन्य कारणों से ही वे संपत्ति का कुछ हिस्सा बेचना चाहते हैं, ताकि कुछ धन का प्रबंध हो पाए परंतु जगाधरी तहसील में टुकड़ों में रजिस्ट्री बायनामा न होने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में भी संपत्ति की टुकड़ों में संपत्ति आईडी बनवाने गए, पर वहां भी कर्मियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि टुकड़ों की आईडी बनवाते हैं तो वह विभाग के पोर्टल पर अनधिकृत दर्शाती है। इन खामियों के कारण उनके साथ अन्य लोग भी परेशान हैं। उन्होंने डीसी से मांग की है कि वे उनकी समस्या का समाधान करवाएं। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने एसोसिएशन को समस्या का मूल कारण पता करवाकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल शर्मा, सुभाष चंद, पुनीत, बब्बू, सुंदर राणा, राज राणा, जोगिंद्र सिंह सहित शहर के कई प्रॉपर्टी डीलर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed