फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Promote organic matter, Yamunanagar

जैविक पदार्थों को बढ़ावा दें : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Promote organic matter, Yamunanagar
दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपाई व उद्यमी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने सोमवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में हरियाणा चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और यमुनानगर जगाधरी चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों और भाजपाइयों ने हिस्सा लिया। विधायक अरोड़ा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जैविक पदार्थों को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बीमारियों का मुख्य कारण रोजाना कीटनाशक और रसायन युक्त खाना है। कीटनाशक और रसायन कैंसर और अन्य खतरनाक बीमारियों का कारण बन रहे हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आर्गेनिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि उन्होंने करेड़ा स्थित अपने माणिकटाला फार्म में तीन साल पहले 14 एकड़ जमीन पर आर्गेनिक फार्मिंग की शुरुआत की थी। यह फार्मिंग उनके भतीजे केशव माणिकटाला की देखरेख में हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया अब देश भर से आर्गेनिक सब्जियों, चावल और आटे की मांग आ रही है। वह चाहते हैं कि उनका यह प्रयास उनके शहरवासियों के काम आए ताकि शहरवासी खतरनाक बीमारियों से बच सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक या आर्गेनिक भोजन की पोषक सामग्री गैर-जैविक आहार से अधिक है। इसमें अधिक कैल्शियम, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और क्रोमियम शामिल हैं। यह कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आए हुए उद्योगपतियों को आर्गेनिक आटा, चावल इत्यादि का वितरण किया। इस मौकेपर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला उपाध्यक्ष व एचसीसीआई के महासचिव सुमीत गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक व एचसीसीआई के कोषाध्यक्ष आदित्य चावला, व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन राम निवास गर्ग, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, मेयर मदन चौहान, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष व वाईजेसीसीआई महासचिव सचिव विभोर पहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed