{"_id":"6a0e180b8caeb37d790b13ab","slug":"professors-were-trained-to-run-atl-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156381-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्राध्यापकों को एटीएल चलाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्राध्यापकों को एटीएल चलाने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते मुख्यातिथि। विभाग
- फोटो : 1
जगाधरी। शहर के झंडा चौक स्थित राजकीय संस्कृत मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अटल टिंकरिंग और स्टेम लैब प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। यह कार्यशाला समग्र शिक्षा अभियान की ओर से लगाई गई।
समापन समारोह में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा मुख्यातिथि रहे। कार्यशाला में जिले के पीएमश्री और आदर्श संस्कृति विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों सहित कुल 80 प्रतिभागी शामिल रहे।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को अटल टिंकरिंग लैब और स्टेम लैब के संचालन, उपकरणों के उपयोग और आधुनिक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा ने कहा कि सरकार के सहयोग से राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब और स्टेम लैब स्थापित की जा रही हैं। जिले के 23 विद्यालयों में यह लैब स्थापित की जा चुकी है और अन्य स्कूलों के लिए प्रावधान विचाराधीन है।
विज्ञापन
इन लैब में आधुनिक इंस्ट्रूमेंट और प्रैक्टिकल उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं जिससे विद्यार्थी विज्ञान और तकनीक को व्यावहारिक रूप में समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन लैब को रोबोटिक लैब भी कहा जा सकता है।

प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते मुख्यातिथि। विभाग- फोटो : 1