फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Procession taken out to welcome Akshat Kalash worshiped in Ayodhya

Yamuna Nagar News: अयोध्या में पूजित अक्षत कलश का स्वागत कर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out to welcome Akshat Kalash worshiped in Ayodhya
अक्षत कलश का सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पहुंचने पर स्वागत करते विहिप के पदा​धिकारी। संवाद
जगाधरी। अयोध्या में पूजित अक्षत कलश का सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने अक्षत कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। लोगों ने फुलझड़ियां, पटाखे व अन्य आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। पूरा शहर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान वर्ष 1988, 1989, 1990 व 1992 में अयोध्या में जाकर कार सेवा करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक जयरामपुर व कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि सभी के लिए खुशी की बात है कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन अयोध्या में भव्य आयोजन होगा। जिसका पूरा विश्व साक्षी बनेगा। अयोध्या में पूजित अक्षत (पीले चावल), पत्रक व श्रीराम का चित्र निमंत्रण स्वरूप घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसके तहत शहर में अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो कि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से शुरू होकर बूड़िया चौक, बूड़िया गेट पुलिस चौकी, शर्मा टेंट हाउस, पंसारी बाजार, चौक बाजार, खेड़ा बाजार, मंदिर राजावाला चौक, जडौदा गेट से होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

श्रीयमुना मंदिर बहादुरपुर के महंत प्रपन्नाचार्य ने बताया कि अक्षत कलश यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। जगह जगह पर पुष्प वर्षा की जा रही है। सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने रास्ते में जलपान की व्यवस्था भी की है। प्रेस क्लब की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कारसेवकों को मोती जड़ित माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम पालक मुकेश गर्ग, रमेश धारीवाल, डाॅ. जितेंद्र शर्मा, सरदार हरभजन सिंह, महेंद्र काला, दीपक सिंघल, पूर्व चेयरमैन संजीव गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed