फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Problems related to refunds raised before GST officials

Yamuna Nagar News: जीएसटी अधिकारियों के समक्ष उठाई रिफंड से जुड़ी समस्याएं

Thu, 08 Jan 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Problems related to refunds raised before GST officials
यमुनानगर। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को केंद्रीय माल सेवा कर कार्यालय जगाधरी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक एसोसिएशन के प्रधान दिनेश कत्याल अधिवक्ता के नेतृत्व में हुई, जिसमें जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में सहायक आयुक्त के उपलब्ध न होने के कारण अधिवक्ताओं ने कार्यालय में उपस्थित अधीक्षक निर्मल कुमार, अमर सिंह, मृतुन्जय कुमार और नरोत्तम कुमार के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा मुख्य रूप से जीएसटी रिफंड से संबंधित समस्याओं को उठाया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया में अनियमितता और देरी के कारण करदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे पर अधिकारियों से स्पष्ट और समयबद्ध समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय माल सेवा कर कार्यालय में उपस्थित सभी अधीक्षकों ने जिला टैक्स बार एसोसिएशन जगाधरी-यमुनानगर के अधिवक्ता सदस्यों को आश्वासन दिया कि भविष्य में रिफंड की प्रक्रिया को सुचारू किया जाएगा और नियत समय के भीतर रिफंड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल से राजस्व हितों की रक्षा होती है, साथ ही करदाताओं को भी लाभ मिलता है और उनकी समस्याएं कम होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed