फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Problems caused by dust, mud and jam

Yamuna Nagar News: धूल, कीचड़ और जाम से हो रही परेशानी

Thu, 23 Nov 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Problems caused by dust, mud and jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य राजमार्ग सहारनपुर-कुरुक्षेत्र पर जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक सीसी (सीमेंट कंकरीट) सड़क का निर्माण का कार्य अवधि बढ़ाने पर भी पूरा नहीं हो पाया है। काम में देरी पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई के बजाय अफसर निर्माण कार्य की समय अवधि को बढ़ाकर इतिश्री कर रहे हैं। इसका खामियाजा सड़क के दोनों ओर लगती दुकानों के संचालकों व कॉलोनियों के लोगों सहित मार्ग से निकलने वाले विभिन्न राज्यों के वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक 2.18 किलोमीटर के हिस्से में 7.43 करोड़ रुपये से सीसी सड़क, 2.50 करोड़ रुपये से सीवर लाइन व 4.78 करोड़ रुपये से रोड के दोनों ओर आरसीसी नाले बनने हैं। इन कार्यों का उद्घाटन दस अगस्त को मेयर व यमुनानगर विधायक ने किया था। पीडब्ल्यूडी ने जोड़ियों से ममीदी व अन्य जगह टुकड़ों में सीसी सड़क बना दी गई है।
विज्ञापन

ममीदी से विश्वकर्मा चौक के बीच पीडब्ल्यूडी का सीसी सड़क का काम बाकी है। जबकि यह कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा होना था, लेकिन इस अवधि तक कार्य पूरा न होने पर पहले 15 नवंबर और अब 15 दिसंबर तक की अवधि बढ़ाई गई है। अधूरे निर्माण व खोदाई कर छोड़े मलबे के बीच वाहनों की आवाजाही में धूल के गुबार हैं, जिससे वाहन चालकों सहित आसपास के दुकानदार व निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दुकानों के आगे विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर दुकानों के आगे बने थड़े तोड़े गए, जिससे पेयजल लाइन लीकेज हो गई और कीचड़ के हालात बन गए। इससे यहां लगती दुकानों, अस्पतालों व क्लीनिकों में आना-जाना मुश्किल हो गया है, वहीं कीचड़ के चलते भारी वाहन धंस व पलट रहे हैं और ट्रैफिक जाम हो रहा है।
दिवाली पर उम्मीद से कम कमाई
ज्वेलरी दुकान के संचालक तिलक राज कपूर ने कहा कि हाईवे पर कुछ हिस्से में सीसी सड़क बनाकर शेष सड़क व सीवर निर्माण के लिए खोद दिया गया। कई जगह मलबा पड़ा है। बावजूद इसके यहां से ट्रैफिक की आवाजाही हो रही है, जिससे धूल के गुबार बन रहे हैं। जाम लगने से ग्राहक कम हो गए हैं। इसी कारण दिवाली पर उम्मीद से कम कमाई हुई।
तैनात की जाए यातायात पुलिस
दुकानदार गौरव कालड़ा ने कहा कि अधूरे निर्माण के कारण हाईवे व कैंप के बाजारों में सुबह से शाम हो रहे ट्रैफिक जाम की स्थिति है। इसे देखते हुए यहां यातायात पुलिस तैनात किए जाने की जरूरत है, क्योंकि वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ ही ट्रैफिक जाम की वजह बन रही है। इसी कारण कई बार वाहन आपस में टकरा रहे हैं, जिसमें कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है।
दुकानों तक पहुंचाने को नहीं रहती जगह
रंग रोगन की दुकान चला रहे विक्की मेहंदीरत्ता ने कहा कि हाईवे के रास्ते कई राज्यों का ट्रैफिक निकलता है, इसलिए यहां सीसी रोड के निर्माण का कार्य एक से दो माह में पूरा किया जाना चाहिए था, किंतु ऐसा नहीं हुआ। दुकानों के आगे थड़े तोड़े जाने पर पेयजल लाइन लीक हो गई। दुकानों के आगे के रास्ते ब्लॉक हैं, जिससे ग्राहक दुकानों तक नहीं आ पा रहे हैं।

सीसी रोड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कराने के लिए एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। - नवीन खत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed