{"_id":"61730f27b485b416966367ad","slug":"priyanka-sakshi-smriti-first-in-wall-painting-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87365562","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल पेंटिंग में प्रियंका, साक्षी, स्मृति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल पेंटिंग में प्रियंका, साक्षी, स्मृति प्रथम
विज्ञापन
वॉल पेंटिंग का अवलोकन करते कॉलेज स्टाफ सदस्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के रेड रिबन क्लब व स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी, वॉल पेंटिंग व वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। वॉल पेटिंग मेें फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रियंका, साक्षी व स्मृति की टीम प्रथम रही।
वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की योगिता, द्वितीय वर्ष की इशिता, सोनिया, दिपाली, सीता व शोभा की टीम ने पहला स्थान पाया। बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की गुरलीन ने दूसरा व नैना गर्ग ने तीसरा स्थान पाया। बीए मॉस कम्यूनिकेशन की इशिता की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वॉल पेटिंग मेें लक्ष्मी, प्रियंका व उर्वशी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
फाइन आर्ट विभाग की फिरदौस, सिमरन, रजनी यादव की टीम ने तीसरा स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार फाइन आर्ट टीम की हरप्रीत, कुलविंद्र व एकता की टीम को दिया गया। प्रश्नोत्तरी में बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष की साक्षी ने पहला, बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की गायत्री ने दूसरा और हिमांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन व रेड रिबन क्लब कनवीनर डॉ. सीमा सेठी ने की। कार्यक्रम में सिविल सर्जन विजय दहिया ने मुख्यातिथि रहे। छात्राओं ने एचआईवी एड्स पर आधारित नुक्कड़ नाटक से सभी को जागरूक भी किया। डॉ. विजय दहिया ने कहा कि जागरूकता ही एड्स से बचाव का तरीका है।
डॉ. चारू कालरा ने कहा कि टीबी के मरीजों को निशुल्क दवाई दी जाती हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से रक्तदान, टीबी व एड्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए। डॉ. खेत्रपाल ने कहा कि रेड रिबन क्लब की विभिन्न गतिविधियों से छात्राओं को एचआईवी एड्स, टीबी व रक्तदान के बारे महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। छात्राओं को जागरूक करने के लिए वीडियो फिल्म भी दिखाई गई।