फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Private schools are not giving information on the portal

Yamuna Nagar News: पोर्टल पर जानकारी नहीं दे रहे निजी विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Private schools are not giving information on the portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बच्चों के दाखिला के दौरान अभिभावकों को स्कूल की फीस व सुविधाओं की जानकारी घर बैठे ही मिल सके, इसके लिए निदेशालय ने पोर्टल पर स्कूलों से संबंधित जानकारी मांगी है। इसे लेकर निजी स्कूल बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। स्कूलों ने पोर्टल पर यह जानकारी अपडेट नहीं कर रहे हैं।
पांच दर्जन से ज्यादा निजी स्कूलों ने यह जानकारी नहीं दी है। जानकारी न देने वाले यह सभी नामी व बड़े स्कूल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जनवरी तक यह जानकारी अपडेट करने आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक सभी स्कूलों ने इसकी जानकारी नहीं दी है। अब परीक्षाएं शुरू हो गई और छोटी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल जानकारी देने को लेकर गंभीर नहीं है। परंतु स्कूलों का डाटा अपडेट न होने पर अब शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग ऐसे स्कूलों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि हर साल दाखिले के दौरान फीस सहित अन्य शुल्क वृद्धि को लेकर बवाल होता है। ऐसे में निदेशालय की ओर से आदेश दिए गए हैं कि सत्र शुरू होने से पहले यह जानकारी पोर्टल पर अपडेट हो, ताकि अभिभावक ऑनलाइन इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 50 बड़े स्कूलों ने निदेशालय के आदेशों को दरकिनार कर अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं की है। वहीं, पांच सरकारी स्कूल भी ऐसे हैं, जिसने फीस व विद्यार्थियों को दी जानी वाली सुविधा की जानकारी अपडेट नहीं की है। जिले में कुल 1279 निजी व सरकारी विद्यालय हैं। जिसमें सरकारी स्कूलों की संख्या कुल 920 है।
जिले में कुल 359 स्कूल चल रहे हैं। जिले के 915 सरकारी स्कूलों ने अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर दी है। पांच स्कूलों ने जानकारी नहीं है। जबकि जिले के 359 में से कुल 309 निजी स्कूलों ने संबंधित जानकारी दी हैं। 50 स्कूलों ने अपना ब्योरा अपडेट नहीं किया है। इसके बाद विभाग जानकारी न देने वाले स्कूलों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को नोटिस दिया जाएगा।


शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी स्कूलों को उनकी बेसिक सुविधाओं की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश दिए हैं। जिले के लगभग सभी स्कूलों ने जानकारी अपडेट कर दी है। जिन स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है, उन्हें तलब किया जाएगा। - धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed