फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Private schools are not cooperating in planting trees

Yamuna Nagar News: पौधरोपण करने में सहयोग नहीं कर रहे निजी विद्यालय

Mon, 18 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Private schools are not cooperating in planting trees
स्कूल में पौधे लगाते अधिकारी व स्टाफ सदस्य। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से मानसून में पर्यावरण उत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण अभियान छेड़ा गया है। यह अभियान जिले के सभी निजी व राजकीय स्कूलों में चलाया जा रहा है। निजी विद्यालय पौधरोपण करने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं।
इस अभियान के तहत विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले में कुल 938 राजकीय और 332 निजी स्कूल हैं। इस सीजन में विभाग ने कुल 1,270 विद्यालयों में 1,27,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। परंतु निजी विद्यालयों के कारण विभाग का यह उद्देश्य व लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। वर्षा ऋतु के दो महीने में तमाम राजकीय व निजी विद्यालयों में शिक्षा विभाग ने 1,27,000 पौधे लगाए जाने हैं। वर्षा ऋतु का एक महीना बीत गया है और अभी तक विभाग छह हजार पौधे भी नहीं लगा पाया है। इस गति से विभाग पूरा साल भी अभियान चलाकर लक्ष्य नहीं प्राप्त कर पाएगा। अभी तक जिले के स्कूलों में 5983 ही पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यह अभियान हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से चलाया जा रहा है। जिले में पिछड़ती स्थिति देखते हुए विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद अभी तक 977 स्कूलों ने अभियान में सीधे शामिल होने का आश्वासन दिया है। जबकि अन्य स्कूलों का जवाब आना अभी शेष है। विभाग का कहना है कि स्कूलों में सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनकी संख्या पोर्टल पर अपडेट किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों के पास नहीं है जगह

शिक्षा विभाग का यह अभियान जिले के 1,270 स्कूलों में चलाया जाना है। जिसमें 1,27,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 328 निजी विद्यालय हैं। परंतु सभी इस अभियान में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। चूंकि विद्यालयों के पास पौधे लगाने की जगह ही नहीं है। यदि विद्यालय विभाग से पौधे ले लेते हैं, तो वे लगा उनके लिए चुनौती है। चूंकि अभियान के तहत स्कूलों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। परंतु कुछेक संस्थानों को छोड़कर अधिकांश निजी विद्यालयों के पास एक पौधा तक लगाने की जगह नहीं है। कई स्कूल तो ऐसे हैं जिनके पास मैदान ही नहीं है।

सभी विद्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन निजी स्कूलों के पास जगह कम है, वे आसपास पौधरोपण करेंगे। जिले में काफी पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनकी संख्या पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई है। डाॅ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह-समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed