{"_id":"eb8caa15f7e1f480ee835ff27093cb80","slug":"prison-inmate-found-in-mobile-and-sim-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदी से मिला मोबाइल व सिम कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैदी से मिला मोबाइल व सिम कार्ड
yamunanagar bureau
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच एक कैदी से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस जांच के दौरान आरोपी कैदी से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि जेल में इससे पहले भी कई बार कैदियों से मोबाइल, सिम कार्ड व बैटरियां मिल चुकी है। जो जेल प्रशासन की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। जेल अधिकारी सुभाष चंद ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार देर शाम वह जेल के अन्य कर्मचारियों के साथ कैदियों के बैरकों की जांच कर रहे थे। जब वह कैदी प्रवीण के बैरक के नजदीक पहुंचे तो वह उन्हें देखकर घबरा गया। यह देख उन्हें उस पर शक हुआ। शक के आधार पर जब कैदी प्रवीण के बैरक की जांच की तो उन्हें वहां से एक मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया। इसकी सूचना जगाधरी शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष चंद की शिकायत पर आरोपी कैदी प्रवीण के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है।
बॉक्स
प्रति माह मिलते है जेल से तीन मोबाइल
जेल में कैदी से मोबाइल मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार कैदियों से मोबाइल मिले चुके है। यदि सालभर के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो प्रतिमाह औसतन तीन मोबाइल कैदियों से मिलते है। यही आंकडे़ जेल प्रशासन की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते है। हालांकि जेल में कैदियों से मिलने वाले हर रिश्तेदार, परिजन व अन्य लोगों की गहनता से जांच कर प्रवेश कराया जाता है। बावजूद इसके कैदी के पास मोबाइल पहुंच जाता है।