Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prime Minister Narendra Modi's appeal to progressive farmer Subhash

Yamuna Nagar News: प्रगतिशील किसान सुभाष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुलावा

Tue, 25 Apr 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Apr 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's appeal to progressive farmer Subhash
यमुनानगर। शहद उत्पादन में अपनी विशेष पहचान बना चुके गांव हाफिजपुर के प्रगतिशील किसान सुभाष कांबोज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुलावा आया है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वीं कड़ी के प्रसारण के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित अतिथि के रूप से दिल्ली आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर सुभाष कांबोज खासे उत्साहित हैं। वह 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दिल्ली में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होगी। सुभाष 25 अप्रैल की सुबह घर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में भी सुभाष कांबोज के संघर्ष की कहानी को बयां कर चुके हैं। मन की बात कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। सुभाष कांबोज ने बताया कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं। उनसे मिलने के लिए वे काफी उत्सुक हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है जब से उन्हें निमंत्रण पत्र मिला है वह रात को ठीक से सो नहीं पाए हैं। अब बस इंतजार इस बात का है कि वह कब प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

अतिथियों के लिए प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सुभाष कांबोज 25 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेंगे। 26 को कान्क्लेव-मन की बात 100 में हिस्सा लेंगे। 27 को कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन व पीएम संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। 28 को योगा सत्र, लाल किले का भ्रमण, राजघाट व महात्मा गांधी संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। 29 अप्रैल को दिल्ली से चंडीगढ़ राजभवन तक की यात्रा और राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 30 अप्रैल को राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगे। पांच दिन के कार्यक्रम पर जो भी खर्च होगा उसे पीएमओ कार्यालय द्वारा वन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 120 टन से ज्यादा शहद का उत्पादन
बीपीएड डिप्लोमा कर चुके सुभाष कांबोज ने निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षा के अध्यापक पर नौकरी की। करीब चार साल बाद नौकरी छोड़ दी और मधु मक्खी के छह डिब्बे खरीद कर अपने ही खेत में रख दिए। धीरे-धीरे डिब्बों की संख्या बढ़ाई। चार साल पहले शहद को प्रोसेस कर मार्केट में स्वयं बेचने का विचार मन में आया। उन्होंने दिनरात मेहनत की और नतीजा सामने है। आज वह प्रतिवर्ष 120-130 टन शहद फिल्टर कर स्वयं मार्केटिंग कर रहे हैं। शहद से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाते हैं। दो दर्जन लोगों को उन्होंने रोजगार भी दिया। आज उनके पास मधुमक्खियों के दो हजार से ज्यादा बॉक्स हैं। गांव में लगाई गई शहद प्रोसेसिंग युनिट में वह सरसों के फूलों का शहद, सफेद, सीफ, शीशम, धनिया, जंगली शहद, कीकर, अजवाइन, लीची, कड़ी पत्ता, तुलसी, जामुन, करंज का, बेर के फूलों का, अजवाइन शहद, छोटी मधुमक्खी का शहद व नीम का शहद प्रोसेस करते हैं। इसके अलावा, बी-वनम, रायल जैली, बी-पॉलन, बी-प्रपोलिश व काम्ब हनी भी तैयार कर रहे हैं। वैरायटी के हिसाब से शहद की कीमत भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed