फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   primary school, student

प्राथमिक पाठशाला में दो शिक्षक, छात्र एक भी नहीं

Thu, 18 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
primary school, student
खंड जगाधरी के नवागांव जागीर का राजकीय प्राथमिक पाठशाला । - फोटो : YAMUNA NAGAR
जिले के नौगवां जागीर खान गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पढ़ाने के लिए दो शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन पढ़ने के लिए एक भी छात्र नहीं है। लिहाजा दोनों शिक्षक रोज स्कूल आते हैं और चले जाते हैं। यही नहीं, स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए कुक भी तैनात है। अब इस स्कूल को बंद करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

साल 1972 में बने इस सरकारी प्राइमरी विद्यालय में कई वर्षों से विद्यार्थियों की कमी है। ढाई साल पहले तीन बच्चे होते थे। बाद में यह भी निजी स्कूलों में चले गए। सादिक नाम का एक बच्चा ढाई साल से अकेले पढ़ने आता था। अब उसका 134-ए के तहत निजी स्कूल में दाखिला हो गया है। दो माह पहले उसने भी स्कूल आना छोड़ दिया। एक बच्चे के लिए मिड डे मील भी बनता था। इसके लिए एक कुक भी रखा था। बच्चे के स्कूल छोड़ने के बाद से कुक भी रोज आता है और चला जाता है।
विज्ञापन

गांव वाले निजी स्कूलों में पढ़ा रहे बच्चे : सरपंच
गांव के सरपंच राजेश कुमार का कहना है कि गांवों के लोग यमुनानगर और जगाधरी के निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बच्चों को लाने ले जाने के लिए करीब 12 बसें रोजाना शहरों से आती हैं। कुछ लोगों के बच्चे पड़ोस के गांव नाभ स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। नाभ का स्कूल आबादी से आधा किमी दूरी पर है। जबकि नौगवां जागीर खान गांव का स्कूल एक किमी दूर है। हालांकि, नाभ के स्कूल में भी बच्चों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल पहले जब मेरा यहां ट्रांसफर हुआ था तो उस समय पांच बच्चे इस स्कूल में पढ़ते थे। बच्चों की संख्या बढ़ाने की खूब कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक-दूसरे की देखा-देखी अभिभावक अपने बच्चों को शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने भेज रहे हैं। एक साल से एक बच्चे को पढ़ा रहे थे। इस बारे में आला अधिकारियों को भी जानकारी है। महिला टीचर को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है। मुझे भी बीएलओ का काम दिया गया है।

- सोनू देशवाल, शिक्षक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नौगवां जागीर खान गांव
स्कूल में बच्चों के नहीं होने की कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह अभिभावकों का अपने बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाना है। इस सत्र में बच्चों का इंतजार किया गया। अब कोई दाखिला नहीं हुआ तो इसे बंद करने की चिट्ठी भेज दी गई है। स्टाफ का ट्रांसफर कर दिया गया है।
- मदन चोपड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed