{"_id":"6743ca8e7ba195325a05c926","slug":"primary-school-chikkan-ii-in-district-level-art-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128895-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय कला स्पर्धा में प्राथमिक पाठशाला चिक्कन द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय कला स्पर्धा में प्राथमिक पाठशाला चिक्कन द्वितीय
Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिक्कन की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और 3100 रुपए का पुरस्कार जीता। साथ ही विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त करके 1100 रुपए का इनाम जीता। विजेता टीम का स्वागत विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रभारी दया किशन शर्मा और एमएमसी प्रधान मनीषा रानी और सरपंच पूजा रानी ने किया।
दया किशन शर्मा ने बताया कि कक्षा 4 के शिवम ने दूसरा स्थान और कक्षा 8 के नितासु ने चौथा स्थान प्राप्त किया। गांव के पंचायत सदस्यों और अभिभावकों ने ढोल और फूल मालाओं से विजेताओं का सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यापक मोहित शर्मा, पायल, ज्योति मंजू रानी समाजसेवी सुनहरा सिंह, प्रदीप कुमार,करन वीर, मांगा राम, सुखदेव आदि उपस्थित रहे।