फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pressured to have physical relationship with senior

Yamuna Nagar News: सीनियर से शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव

Sat, 31 May 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pressured to have physical relationship with senior
यमुनानगर। एक महिला ने अपने पति पर अपनी पदोन्नति के लिए अपने सीनियर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके दोनों बच्चे भी छीन लिए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2020 को मोहाली निवासी अरुण के साथ हुई थी। शादी में उनके मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले एक साल से उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसे खर्च के लिए पैसे देने से मना करता है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने दोस्त और ऑफिस के सीनियर के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला, ताकि उसे पदोन्नति मिल सके। जब उसने मना किया तो उससे मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत करने पर उनके पति ने उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने मायके आ गई थी। बाद में 25 दिसंबर 2024 को एक समझौते के बाद उसे ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां फिर से दहेज के लिए मारपीट की गई और उसके एक साल के बेटे व ढाई साल की बेटी को उनसे छीन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed