{"_id":"617310903a90a4186c565d62","slug":"presenting-a-drama-told-the-pain-of-the-elderly-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87366440","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक प्रस्तुत कर बताया बुजुर्गों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक प्रस्तुत कर बताया बुजुर्गों का दर्द
विज्ञापन
मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मुकंद शिक्षण संस्थाओं को ऊंचाइयां प्रदान करने वाली सेठानी श्यामा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम नाटक से वृद्धों के प्रति सम्मान व उनकी दुर्दशा का प्रदर्शन किया।
स्कूल निदेशिका शशि बाटला, प्रधानाचार्या डॉ. ममता वर्मा व अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेठानी को पुष्पांजलि दी। अध्यापिका सुधा आनंद ने सेठानी श्यामा के जीवन से अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने यात्रा शीर्षक के अंतर्गत उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों, स्वभावगत विशेषताओं, पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यों के बीच संतुलन इत्यादि गुणों को नाट्य रूप से प्रदर्शित किया।
विद्यार्थियों ने एकल परिवार पद्धति के कारण वृद्धाओं के अधिकारों का हनन इत्यादि का मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं के छात्र दिव्यांश ने काव्यात्मक प्रस्तुति से विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। स्कूल निदेशिक शशि बाटला व प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने स्कूल के दत्तक विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।
विज्ञापन
शशि बाटला ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रति स्नेह, अनुशासन, संतोष, नैतिकता, समर्पण एवं ज्ञान रूपी दीपक आलोकित करने में प्रयासरत रहना सेठानी श्यामा के व्यक्तित्व की विशेषताएं हैं। जो हम सब के लिए आदर्श एवं प्रेरणा का प्रतिरूप है। प्रधानाचार्या डॉ. वर्मा ने कहा कि मुकुंद शिक्षण संस्थाओं की आधार स्तंभ में सेठानी श्यामा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षित समाज की कल्पना की थी।