फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Presented research papers on the status of women

Yamuna Nagar News: महिलाओं की स्थिति पर प्रस्तुत किए शोधपत्र

Tue, 15 Oct 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Presented research papers on the status of women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में राज्य स्तरीय संगोष्ठी हुई। आयोजन कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने किया। इसका विषय भारत में महिलाओं की स्थिति: अतीत, वर्तमान, चुनौतियां व समाधान रहा। संगोष्ठी में 170 छात्राओं व 75 संकाय सदस्यों व शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
संगोष्ठी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने किया। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रतिमा शर्मा ने संगोष्ठी का विषय प्रस्तुत किया और मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। तकनीकी सत्र में प्रतिष्ठित मुख्य वक्ता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सुधा शर्मा, डीएवी कॉलेज फरीदाबाद की संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या त्रिपाठी, राजकीय महाविद्यालय छछरौली के प्राचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

दूसरे तकनीकी सत्र में विभिन्न संकाय सदस्यों व शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें भारत में महिलाओं की स्थिति और चुनौतियों पर समृद्ध चर्चा हुई। समापन सत्र की अध्यक्षता हरियाणा सरकार की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनीता शर्मा ने की, जिन्होंने बहुमूल्य विचार रखे। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. कैथरीन मसीह, संयोजक डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. अनुराग, सह-संयोजक डॉ. संतोष, डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. गुरविंदर कौर व डॉ. पायल लांबा ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed