फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Preparations to deal with dengue and malaria, no staff in the department

Yamuna Nagar News: डेंगू मलेरिया से निपटने की तैयारी, विभाग में नहीं कर्मचारी

Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with dengue and malaria, no staff in the department
यमुनानगर। हर साल जिले में डेंगू के सैंकड़ों केस मिलते हैं। इस बार भी डेंगू व मलेरिया के खात्मे को लेकर नीचे से ऊपर तक योजनाएं बनाई जा रही हैं। तैयारी तो जोर-शोर से चल रही है, लेकिन मलेरिया विभाग के पास पर्याप्त संख्या में कर्मचारी ही नहीं है। जिले में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) और मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर (एमपीएचएस) पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग डेंगू व मलेरिया पर कैसे शिकंजा कसेगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के साथ लोगों को इनसे बचाव के लिए खुद भी सतर्क रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास एमपीएचडब्ल्यू के कुल 123 पद स्वीकृत हैं। परंतु इनमें से 101 पद खाली हैं। इसी तरह एमपीएचएस के 24 में से 20 पद खाली हैं। एमपीएचएस में केवल चार कर्मचारी ही बचे हैं। ऐसा नहीं है कि जिले में इन पदों को कभी भरा ही नहीं गया। तीन-चार साल पहले तक यह सभी पद भरे हुए थे।
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू व एमपीएचएस के ज्यादातर पदों पर रोहतक, भिवानी, सिरसा समेत अन्य जिलों के कर्मचारी भर्ती हुए थे। परंतु नेताओं व उच्चाधिकारियों की दखलअंदाजी जिले में स्वास्थ्य विभाग पर भारी पड़ गई। जो कर्मचारी यहां काम कर रहे थे वह नेताओं व आला अधिकारियों की सिफारिशें लगवा कर अपने-अपने गृह जिलों में वापस लौट गए। मुख्यालय से इनकी ट्रांसफर तो हो गई, लेकिन खामियाजा जिले के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपीएचडब्ल्यू फील्ड में रह कर डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए कार्य करते हैं। यहां तक की लोगों को जागरूक करना, चेकिंग व तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ने समेत अन्य कार्य इन्हीं को करना होता है। एमपीएचएस द्वारा एमपीएचडब्ल्यू के कार्य की निगरानी की जाती है। 2024 में जिले में डेंगू के 189 केस मिले थे। इससे पहले 2023 में 735 केस, 2022 में 932 केस मिले थे। इस साल डेंगू के दो केस कंफर्म हो चुके हैं। मलेरिया के मामलों में राहत की बात यह है कि तीन साल से एक-एक केस ही मिल रहा है। मार्च माह में अब तक 1974 लोगों के सैंपल डेंगू की जांच को लिए जा चुके हैं। वहीं 3937 घरों में लारवा की जांच की जा चुकी है। इनमें से पांच जगह लारवा मिलने पर नोटिस थमाया गया है।


------
रेगुलर पदों पर सरकार भर्ती करती है : सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में एमपीएचडब्ल्यू के 101 व एमपीएचएस के 20 पद खाली हैं। इन पदों के रिक्त होने बारे मुख्यालय को अवगत कराया हुआ है। यह रेगुलर पद हैं। रेगुलर पदों पर सरकार ही भर्ती कर सकती है।
------

यमुनानगर में नौ साल में डेंगू व मलेरिया के केस:

साल डेंगू मलेरिया
2016 65 508
2017 70 266
2018 42 97
2019 51 21
2020 36 03
2021 241 04
2022 932 01
2023 735 01
2024 189 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed