{"_id":"680fd1a177e016833f042f27","slug":"pregnant-women-will-be-given-vaccines-to-prevent-diseases-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136926-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवतियों को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवतियों को लगेंगे टीके
Tue, 29 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के सभी राजकीय अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 अप्रैल से टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे को गंभीर खतरा रहता है। इसलिए सही समय पर टीकाकरण से मां और बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे।
इस अभियान के तहत 12 बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें निमाेनिया, टिटनेस, गलघोटू, खसरा, रूबेला, काली खांसी आदि बीमारियां शामिल हैं। इस अभियान के तहत शहर की स्लम बस्तियों व गांवों में ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी कवर किया जाएगा। लोग सहयोग करें और बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि अगर किसी बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ है या छूट गया तो वह भी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण कराएं।
गर्भवती महिलाओं के लिए टीडी वन गर्भाधान के प्रथम महीने में, टीडी-टू का टीका टीडी वन के चार सप्ताह बाद, टीडी बूस्टर यदि पिछले तीन वर्षाें में दो टीके लगे हों तो केवल एक ही टीका पर्याप्त है। इसी तरह से बच्चों में अलग-अलग आयु वर्ग में अलग-अलग टीका लगाया जाता है।