{"_id":"60aea2a88ebc3ee42e232cba","slug":"precious-plants-are-drying-up-due-to-lack-of-care-in-the-khajjari-beats-of-kalesar-range-yamuna-nagar-news-knl7116485","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेसर रेंज की खिजरी बीट में देखरेख के अभाव में सूख रहे हैं कीमती पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेसर रेंज की खिजरी बीट में देखरेख के अभाव में सूख रहे हैं कीमती पौधे
विज्ञापन
(यमुनानगर) प्रतापनगर। कलेसर रेंज के अंतर्गत आने वाली खिजरी बीट में वन विभाग की तरफ से लगाए गए दर्जनों पौधे सूखने की कगार पर हैं। वन विभाग की तरफ से एक साल पहले करीब 19 लाख रुपये की लागत से फलदार पौधे लगाए गए थे, इनमें आम, अमरूद, जामुन, आडू और हरड़ के पौधे शामिल हैं। इनकी देखरेख का जिम्मा भी वन विभाग पर ही है, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते यह फलदार बाग झाड़ियों में तब्दील होता जा रहा है और काफी संख्या में पौधों के पत्ते गिर गए हैं। यहां पर चारो तरफ बड़ी घास उगने लगी है।
स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को इस बारे में कई बार सूचित किया गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री चौधरी कंवर पाल पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिसके तहत ग्राम पंचायतों की जमीनों में पौधरोपण कराने का कार्य करवा रहे हैं। वन मंत्री के गृह क्षेत्र के खिजरी गांव में लगा बाग वन विभाग की अनदेखी का शिकार होने लगा है। विभाग के पास पानी का टैंकर व अन्य सभी संसाधन होने के बाद भी पेड़ पौधे सूखने के कगार पर हैं। दरअसल हर वर्ष कलेसर रेंज के लिए वनों की सुरक्षा, पौधरोपण व अन्य कार्यों के लिए लाखों रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं, लेकिन यहां पर मौजूद कर्मचारियों की अनदेखी पौधों पर भारी पड़ रही है।
-इस बारे में रेंज अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि उनके पास कलेसर रेंज का अस्थायी चार्ज है। पौधों के सूखने बारे में वह जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर कहीं कुछ पौधे खराब हुए हैं और सूख गए है। उन पेड़ों में पानी डलवाया जाएगा, ताकि पेड़ पौधे हरे भरे रहे।