फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pre-board exams for classes 10th and 12th will be held a few days before the annual board exams.

Yamuna Nagar News: बोर्ड की वार्षिक परीक्षा से कुछ दिन पहले होंगी 10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड

Wed, 19 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pre-board exams for classes 10th and 12th will be held a few days before the annual board exams.
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में होने की संभावना है। वहीं, इससे पहले इन दोनों कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार 10वीं व 12वीं की परीक्षा चार फरवरी तक चलेंगी। इसके साथ ही नौवीं व 11वीं सेट-2 प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले करवाए जाने हैं। चारों कक्षाओं की निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

डेटशीट जारी होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार नौवीं व 11वीं की दिसंबर में और दसवीं व 12वीं की परीक्षा जनवरी में शुरू होंगी। निदेशालय की डेटशीट के अनुसार नौवीं व 11वीं की परीक्षा 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी। वहीं, दसवीं व 12वीं के प्री-बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होकर चार फरवरी तक चलेगी। इस दौरान कई विषयों की परीक्षा छुट्टी से पहले और कई विषयों की परीक्षा इसके बाद करवाई जाएगी। निदेशालय के आदेश मिलने के बाद जिला विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि सेट-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाने के निदेशालय से आदेश मिले हैं। परीक्षा के लिए डेटशीट भी निदेशालय की ओर से जारी की गई है। सभी विद्यालयों को डेटशीट जारी कर दी गई है। निर्धारित समय पर निर्बाध व पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

-------------
इस प्रकार रहेगी डेटशीट

नौवीं कक्षा का 22 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 11वीं का फाइन आर्ट का पेपर होगा। 22 दिसंबर को आधी छुट्टी के बाद नौवीं का हिंदी और 11वीं का समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज व केमिस्ट्री की परीक्षा होगी। 23 दिसंबर को नौवीं का अंग्रेजी और 11वीं का भूगोल और कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा। 23 दिसंबर को रिसेस के बाद गृहविज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक और 11वीं का इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा ली जाएगी। 24 दिसंबर को नौवीं का विज्ञान और 11वीं के हिंदी कोर का पेपर होगा। वहीं, हाफ टाइम के बाद नौवीं का संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और 11वीं के गणित, बॉयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान और लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे का अवकाश रहेगा और 26 दिसंबर को भी कोई परीक्षा नहीं होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को नौवीं के गणित और 11वीं के एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा ली जाएगी। नौवीं की परीक्षा 27 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। वहीं, 27 दिसंबर को 11वीं के अंग्रेजी और 29 दिसंबर को अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, पंजाबी व अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह होगा 10वीं-12वीं का शेड्यूल
दसवीं व 12वीं की परीक्षा 22 जनवरी को शुरू होंगी। पहले दिन दसवीं के विज्ञान और 12वीं के कंप्यूटर साइंस व भूगोल की परीक्षा होगी। 23 जनवरी दसवीं की हिंदी और 12वीं के गणित, बॉयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान व लोक प्रशासन की परीक्षा होगी। 24 जनवरी को दसवीं के गणित और 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 28 जनवरी को दसवीं के संस्कृत, उर्दू व अन्य वैकल्पिक विषय और 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 29 जनवरी को दसवीं के अंग्रेजी और 12वीं के संस्कृत, पंजाबी वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। 30 जनवरी दसवीं के सामाजिक विज्ञान और 12वीं के सामाजिक शास्त्र और समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडीज व केमिस्ट्री की परीक्षा होनी है। 30 को दसवीं की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। 31 जनवरी को 12वीं फाइन आर्ट, म्यूजिक व मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। दो फरवरी को इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। तीन फरवरी को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और चार फरवरी को एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed