फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pray that there should be no arson on Diwali, due to the strike, firefighters rely on home guards and roadways

दुआ करें दिवाली पर आगजनी न हो, हड़ताल के चलते होमगार्ड व रोडवेज के भरोसे दमकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pray that there should be no arson on Diwali, due to the strike, firefighters rely on home guards and roadways
आज दिवाली है। चारों तरफ दीये जलेंगे। जमकर आतिशबाजी भी होगी। शाम होते ही आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होगा। इस दौरान आतिशबाजी से कहीं आगजनी न हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दमकल विभाग के 74 कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण काम पर नहीं है। कर्मचारियों की हड़ताल से दमकल अधिकारी भी चिंतित हैं। कहीं आगजनी होने पर उससे सही समय पर निपटा जा सके इसके लिए दमकल ने रोडवेज व गृहरक्षी विभाग से मदद मांगी है। मदद के तौर पर दमकल को रोडवेज से 18 चालक व 39 होमगार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग के पास कुल 117 कर्मचारियों का स्टाफ है। इनमें से 74 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। पांच दिन से वह नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले में दमकल की कुल 25 गाड़ियां हैं। इनमें से 15 गाड़ियां यमुनानगर इंडस्ट्रियल एरिया के दमकल कार्यालय में, सात गाड़ियां जगाधरी दमकल कार्यालय में व एक-एक गाड़ी छछरौली, बिलासपुर व खजूरी रोड पर खड़ी होती है। हर साल आतिशबाजी के कारण डेढ़ से दो दर्जन जगहों पर आगजनी की घटनाएं होती हैं। जिस कारण दमकल की गाड़ियां रातभर सड़कों पर दौड़ती रहती हैं। ऐसे में इस बार कर्मचारियों की हड़ताल दिवाली पर लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

18 चालक व 39 होमगार्ड मिलने से कुछ भरपाई तो हुई है लेकिन स्टाफ की कमी फिर भी पूरी नहीं होती। वहीं जो होमगार्ड मिले हैं उन्हें आग बुझाने का कोई अनुभव नहीं है। आज तक होमगार्ड को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने, तनाव की स्थिति में पुलिस के साथ ही सहयोग करते देखा गया है। ऐसे में बिना अनुभव प्राप्त होमगार्ड लोगों की कितनी मदद कर पाएंगे यह भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वहीं दिक्कत रोडवेज से आए चालकों को भी हो सकती है, क्योंकि बस और दमकल गाड़ी में काफी अंतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि दिवाली पर कहीं आगजनी होती है तो लोग फोन करके दमकल केंद्र से मदद मांग सकते हैं। यमुनानगर दमकल केंद्र में 01732-250101, 01732-256101, जगाधरी में 01732-242101, बिलासपुर में 01735-274101, छछरौली में 01735-277101 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा यमुनानगर के फायर सेफ्टी ऑफिसर को 9253024799 और जगाधरी में 9416192080 मोबाइल नंबर पर फोन करके भी मदद ली जा सकती है।

जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल का कहना है कि दमकल के 74 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनसे बातचीत की गई थी लेकिन उन्होंने काम पर लौटने से मना कर दिया। इसलिए रोडवेज से 18 चालक व होमगार्ड के 39 जवान लिए हैं। प्रयास यही रहेगा कि कहीं आगजनी पर होने पर किसी को कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed