फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Praising the glory of Lord Shiva

Yamuna Nagar News: भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान

Sun, 28 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Praising the glory of Lord Shiva
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कॉलेज रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर में कराई जा रही कथा में आचार्य अरविंद महाराज ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान भोलेनाथ की महिमा का कोई छोर नहीं है। सावन के पवित्र महीने में उनकी कृपा बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि जब भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तो क्षण भर में भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं और जब क्रोधित हो जाएं तो उनके तेज से संसार की बड़ी से बड़ी शक्ति भी नहीं जीत सकती। परमात्मा शिव के इसी स्वरूप द्वारा मानव शरीर को रुद्र से शिव बनने का ज्ञान प्राप्त होता है।
विज्ञापन

भगवान भोले नाथ किसी भी भक्त को कई बार भूलवश हुए थोड़े से पूजन पर भी मनचाहा वरदान दे देते हैं। उनका यह स्वभाव कई पौराणिक कथाओं में नजर आता है। जिनमें उनका राम नाम के प्रति प्रेम भी प्रतीत होता है। मौके पर पुजारी पुष्पेंद्र मिश्रा, विनोद राणा, नीरज वर्मा बबलू, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed