फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

किसानों के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने निकाली चार किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों लोग शामिल हुए। रैली शहर की मुख्य सड़कों से होती हुई मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंची। किसानों की समर्थन में निकाली गई रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सैकड़ों बाइक, कारें, टैक्टर रैली में शामिल रहे। इस दौरान लोगों ने किसानों के समर्थन और सरकार के खिलाफ जमकर बाजी की।
विज्ञापन

रैली के लिए सुबह 11 बजे लोग लघुसचिवालय के सामने अनाज मंडी में जमा होने शुरू होने लगे। रैली सामाजिक संगठन खुशी उन्नति केंद्र के बैनर तले निकाली गई। अनाजमंडी में सुबह ही सैकड़ों कार, बाइक व टैक्टर लेकर लोग पहुंच गए। कृषि कानूनों के विरोध में कार व ट्रैक्टरों की रैली अनाज मंडी गेट से शुरू होकर भाई कन्हैया साहिब चौक, मॉडल टाउन, प्यारा चौक, मधु चौक, ईएसआई चौक होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची। यहां से रैली मिल्क माजरा टोल रवाना हुई। रैली में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, वकीलों, अध्यापकों व मजदूर सभी लोग शामिल रहे। करीब चार किलोमीटर लंबी रैली शहर की सड़कों के बीच से गुजरी तो लोग इसका समर्थन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

खुशी उन्नति केंद्र अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए गए हैं, ये हर प्रकार से किसान, व्यापारी व आमजन के विरोधी हैं। इन कानून से न सिर्फ किसान को नुकसान होगा, बल्कि व्यापारियों व आमजन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। युवाओं में बेरोजगारी बढ़ेगी और व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भाजपा अपनी हठधर्मिता छोड़कर उन किसानों के बारे में भी सोचे जो 29 दिनों से कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर पड़े हुए हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वे तुरंत इन कानून को वापिस लेकर किसानों को घर लौटाए। समाजसेवी संजय कुमार ने कहा कि किसानों को इन कानून में संशोधन मंजूर नहीं है चूंकि इससे किसान और कृषि दोनों ही समाप्त हो जाएंगे। यह सभी कानून किसानी के विरूद्ध हैं व किसानों की जमीनों को बिकवाने वाले कानून हैं। सरकार को इन कानून में संसोधन की बजाए इन्हें निरस्त करना चाहिए। सुनील श्योराण ने कहा कि मोदी जी अपने मन की बात कर रहे हैं। लेकिन लाखों किसान बॉर्डर पर अपने मन की बात बता रहे हैं। मोदी को अपनी बात कहने की बजाए किसानों के मन की बात सुननी चाहिए। इसलिए अब देशवासी प्रधानमंत्री की मन की बात नहीं सुनेंगे। प्रधानमंत्री की मन की बात के समय रैली में लोनों ने वाहनों के हॉर्न बजाकर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब तक कानून रद्द नहीं होगें, विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed