फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

पिपली रैली में जा रहे किसानों और आढ़तियों पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
पिपली रैली में शामिल होने जा रहे किसानों व आढ़तियों पर पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। किसानों व आढ़तियों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, एनएच एक्ट, सरकारी काम में बाधा खड़ी करने, जाम लगाने, धारा 144 भंग करने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। किसानों व आढ़तियों पर केस दर्ज होने के बाद राजनैतिक दल इनके समर्थन में आ गए है। विपक्षी अक्रामक होकर सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के तेवर भी तेज हो गए हैं। किसानों का कहना है कि यह तीनों कानून रद्द न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले में पुलिस ने रादौर, छछरौली सहित अन्य थानों पर 285 किसानों व आढ़तियों पर केस दर्ज किए हैं। जबकि अन्यों में करीब ढ़ाई सौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसानों पर केस दर्ज होने के बाद मामले का राजनैतिक करण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिपली रैली में जाने को लेकर रादौर में हाईवे जाम करने व प्रशासन के आदेशों की उल्लंघना करने पर पुलिस ने किसानों व आढ़तियों पर केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने 39 किसानों व आढ़तियों सहित 200 लोगों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट 2005 व 8 एबी एनएच एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस थाना रादौर के सब इंस्पेक्टर शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसआई सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिपली रैली को लेकर सरकार व प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू की गई थी। इस दौरान रादौर के त्रिवेणी चौक पर सैंकड़ों किसानों व आढ़तियों ने जमा होकर आदेशों की उल्लंघना की है। वहीं सरकारी काम में भी बाधा पहुंचाई गई। जिससे हाईवे-73 बांधित हो गया। किसानों ने ट्रैक्टर, जीप व कारों से जाम लगाया। शिकायत पर पुलिस ने अनाज मंडी रादौर प्रधान संजय गुप्ता, भाकियू प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सिंह सुढ़ल, भाकियू जिला युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र सिलिकला, कृष्णपाल सुढ़ल, राजकुमार सीपियांवाला, सुंदरपाल, सीटू नंबरदार, निर्मल सिंह, सतीश शर्मा, धर्म सिंह, कमल सिंह, दलबीर सिंह, जागीर सिंह, काका बतरा आढ़ती रादौर, विकास कांबोज, शिव कुमार, रामकर्ण, सतीश कांबोज, करनैल सिंह पंजेटा, रोशन लाल, ईश्वर सिंह, करनैल सिंह, ईशम सिंह, कंवर सिंह सैनी, पूर्ण आहूजा आढ़ती, गुरनाम सिंह आढ़ती, सुभाष आढ़ती, प्रेम सिंह, मनदीप रोड छप्पर, विक्रम, गुरविंद्र, तेजपाल, गुरमुख, बलदेव, रणधीर, शमशाद, वाहिद को नामजद किया गया है। जबकि दौ सौ अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना सहित पांच किसानों को नामजद करते 35 अन्यों पर भी केस दर्ज किया है। भोगपुर में किसानू जिला प्रधान पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बारे ईएएसआई बीरबल ने शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने जिला प्रधान संजू गुंदयाना, जोगिंद्र गुंदयाना, रामसिंह गुंदयाना, सुरेश गुंदयाना, मोहनलाल गुंदयाना सहित 35 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने किसानों व आढ़तियों पर केस दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि केस दर्ज करने से किसान झुकने वाले नहीं है। पहले भी भाजपा सरकार इसी प्रकार झूठे केस दर्ज कर किसानों को डराने व झुकाने का काम करती रही है। लेकिन किसान सरकार के दबाव मेें नहीं आएंगे। सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों का लगातार विरोध किया जाएगा। जब तक सरकार अध्यादेश वापिस नहीं लेगी, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

पिपली कुरुक्षेत्र जाने के लिए छछरौली में एकत्र हुए किसानों पर प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए हैं। यह केस खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किए गए। शिकायत में खंड एवं पंचायत अधिकारी जोगेश कुमार ने बताया कि रैली को लेकर धारा 144 लगाई गई थी। जिसके बावजूद किसानों व आढ़तियों ने इसकी उलंघन्ना की। इसके लिए जोगेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। शिकायत में बताया कि आदेशों के तहत थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह पुलिस बल सहित एमएल वर्मा चौक पर तैनात थे। सुबह 10 बजे प्रतापनगर की ओर से 10 कारों में करीब 50 से 60 लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी गाड़ियां अनाज मंडी छछरौली गेट के सामने नेशनल हाईवे 73ए पर रोककर रोड जाम कर दिया। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी की तथा दरी बिछाकर रोड पर बैठ गए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने इन सभी व्यक्तियों से बार-बार अपील करने के बावजूद न तो सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया और न ही मुंह पर मास्क लगाया। जोकि महामारी में अपराध है। भाकियू चढूनी ग्रुप ब्लॉक प्रधान राज कुमार, गुरमुख सिंह, गुरविंद्र, विक्रम, बलदेव, रणधीर नंबरदार, शमशाद, वाहिद, कमलजीत उर्फ बबलू व सरपंच शराफत जाटोंवाला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed