फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

गेहूं की कमीशन राशि में बिना बताए कटौती करने पर आढ़तियों ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
प्रदेश सरकार द्वारा आढ़तियों की कमीशन राशि में बिना बताए कटौती करने के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन की एक बैठक अनाजमंडी बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि प्रदेश सरकार के तुगलकी फरमान के चलते आढ़तियों के कमीशन में बिना बताए कटौती करने से आढ़तियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। बाजवा ने कहा कि अप्रैल माह में गेहूं की फसल खरीद की बकाया राशि की कमीशन में प्रदेश सरकार ने नाजायज तरीके से कटौती कर आढ़तियों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। आढ़ती की कमीशन राशि से बिना बताए 14.52 पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से लस्टर लोस के नाम पर और किसानों को गेहूं का भुगतान देरी करने के ऐवज मे ब्याज की राशि का काट ली गई। जबकि गेहूं की खरीद के समय सरकार की ख्ररीद एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहते है। ऐसे में लस्टर लोस के नाम पर कटौती करके सरकार अपने खजाने भरने का काम कर रही है। इस कटौती से अकेले अनाजमंडी बिलासपुर के आढ़तियों को लगभग 70 लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचा है। जो कि प्रदेश बनने के बाद पांच दशक में पहली बार हुआ है। सरकार ने जल्द ही अपने निर्णय पर विचार कर नही बदला तो मजबूरन आढ़तियों व किसानों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। सरकार के आढ़ती व किसान विरोधी रैवेय के चलते आगामी धान के सीजन में आढ़ती पूरे प्रदेश में किसी भी मंडी में धान खरीद को लेकर सहयोग नही करेंगे। धान खरीद का लेकर सरकार की कोई नीति स्पष्ट ना होने के कारण किसान चिंतित है। आने वाली 10 सितंबर को भाकियू द्वारा पिपली में किसान बचाओ मंडी बचाओ महारैली में किसान व पूरे प्रदेश के आढ़ती पहुंच कर रैली को सफल बना किसान विरोधी अध्यादेश का विरोध करेंगे। इस मौके पर आढ़ती शिव कुमार बंसल, पंकज विज, बरखा राम, सूरजभान सैनी, पदम राणा, कर्मचंद सैनी, संदीप कुमार, कपिल, अंकित, रूप चंद, जितेन्द्र शर्मा, भूषण, बावा सिंह सहित सभी आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed