फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

कर्मचारियों ने किया सरकारी नीतियों का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
भारतीय रेल मजदूर संघ के आह्वान पर सरकार जगाओ सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने काले रिबन बांधकर विरोध किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगाधरी वर्कशॉप की तीनों शाखाओं ने जोर शोर से सभी मुख्य द्वारों पर सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें कारखाना मंडल संगठन मंत्री महेंद्र सिंह चौहान, कारखाना मंडल मंत्री अशोक गुप्ता, कारखाना मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रणवीर राणा, कारखाना मंडल कोषाध्यक्ष अभिनित मिश्रा, शाखा सचिव श्यामलाल, सुरेंद्र राणा और जोगिंदर, सतपाल, रणधीर, दिलीप, सुशील तिवारी, शशिभूषण, प्रदीप, विकाश, दुर्गेश, कुलदीप, राकेश, जगदीश, विनय, मंजीत, महिला मोर्चा की सचिव मल्लिका शर्मा, शीतला तथा सभी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। मौके पर उपस्थित अभिनित ने कहा कि सरकार की मनमानी देश हित में नहीं है। सरकार श्रमिकों के हित में नहीं है और न सरकार उद्योग के हित में है। सरकार रेल के हित में नहीं है। जिस दिन रेल निजी हाथों में चली गई, उद्योगपतियों के हाथों में चली गई उस दिन आम आदमी का सफर तय कर पाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed