फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   power-rain

ट्विनसिटी में नौ घंटे, ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 20 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं आंधी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी ने ट्विनसिटी में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया।
विज्ञापन


जगह-जगह तार टूटने से ट्विनसिटी के चार दर्जन से अधिक इलाकों में नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान ट्यूबवेल न चल पाने से लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई भी नहीं हो पाई। उधर, ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे से अधिक समय तक बिजली व्यवस्था ठप रही।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे आई तेज आंधी के दौरान यमुनानगर और जगाधरी शहर में कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे कई शहरी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। आंधी के बाद तेज बरसात भी हुई। आंधी के दौरान गोबिंदपुरी पावर सब स्टेशन के यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी, मॉडल टाउन, लालद्वारा और जगाधरी के स्वास्तिका, ईएसआई, और जीएमएफ फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर सब स्टेशन से शनिवार सुबह आठ बजे तक इन फीडरों की बिजली सप्लाई चालू हो गई, लेकिन जगह-जगह तार टूटने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। तड़के बिजली निगम कार्यालयों में तार टूटने की शिकायतें आनी शुरू हो गईं।

शनिवार सुबह आठ बजे तक निगम कार्यालय में पूरे सर्कल में तार टूटने की 207 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 25 शिकायतें यमुनानगर और जगाधरी के शहरी इलाकों की थीं। करीब 11 बजे तक पूरे शहरी इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई लेकिन ग्रामीण इलाकों में दो बजे बाद ही बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।

ये फीडर बंद रहे
बिजली निगम के मुताबिक आंधी के बाद पूरे सर्कल के 391 फीडरों में से 108 फीडर बंद हो गए। इनमें 25 फीडर ग्रामीण और 10 फीडर शहरी इलाके के थे जबकि 73 एग्रीकल्चर फीडर थे। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे तक 95 फीडरों से बिजली सप्लाई चालू हो गई। शेष 13 फीडर दोपहर बाद चालू हुए।

गर्मी से राहत
शुक्रवार देर रात और फिर शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। इससे तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। कई दिन से गर्मी से जूझ रहे शहर वासियों को इस बरसात से राहत मिली है। हालांकि दोपहर को हवा न चलने से वातावरण में उमस बनी रही, लेकिन शाम और रात को मौसम सुहावना बना रहा।


फसलों के लिए फायदेमंद
इस बरसात को फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात से धान की रोपाई में लाभ मिलेगा। इसके अलावा गन्ने और चारे के लिए यह बरसात फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed