फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Power crisis increased with consumption due to rise in temperature, Yamunanagar

तापमान बढ़ने से खपत के साथ बिजली संकट बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power crisis increased with consumption due to rise in temperature, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तापमान में वृद्धि के साथ ही बिजली की खपत बढ़ने लगी है। ऐसे में फीडर ओवरलोड होने लगे हैं। ओवरलोडिंग से फीडर ब्रेकडाउन होने पर बिजली कट भी बढ़ गए है। हालांकि विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोई कट नहीं लगा है। जिले में पांच दिन में 358 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है।
जून माह में बिजली की खपत नए-नए रिकार्ड बना रही है। जिले में 18 से 22 जून तक मौसम में उतार चढ़ाव रहने के कारण बिजली की खपत भी घटती बढ़ती रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों को इतना परेशान किया कि पंखे, कूलर भी बेअसर हो रहे हैं। इस वर्ष 22 जून को जिले में बिजली की 81.93 लाख यूनिट खपत हुई।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में 22 जून को यह खपत मात्र 60.97 लाख यूनिट थी। इस वर्ष 21 जून को 70.93 लाख और गत वर्ष 53.21 लाख यूनिट, इस साल 20 जून को 64.00 लाख और गत वर्ष 65.98 लाख यूनिट। इस बार 19 जून को 70.52 और गत वर्ष 66.29 लाख यूनिट की खपत हुई। इसी तरह 18 जून 68.97 लाख यूनिट और गत वर्ष 62.36 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना करीब 250 शिकायतें
भीषण गर्मी के कारण फीडर ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता शिकायत केंद्र पर बार-बार फोन कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभाग को प्रतिदिन ऑनलाइन और ऑफलाइन 200 से 250 शिकायतें मिल रही है। टोल फ्री नंबर पर बुधवार को 198 शिकायतें आई। बिजली कट के साथ साथ आंधी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पिछले दिनों में कई बार आंधी आने से 455 से ज्यादा पोल व 65 के करीब ट्रांसफार्मर टूट चुके हैं। फरवरी से अप्रैल तक 398 ट्रांसफार्मर डेमेज हो चुके हैं।

जिले में फीडरों की संख्या
सर्किल - कुल - कृषि - ग्रामीण - शहरी
यमुनानगर - 208- 92- 34- 32
जगाधरी - 243- 99- 48- 33
तापमान बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी है, इसके बाद भी जिले में कोई कट नहीं लगाया जा रहा है। यदि कहीं से बिजली खराबी की शिकायत आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त करा दिया जाता है। ओवरलोडिंग के कारण फीडर थोड़ी देर के लिए ब्रेकडाउन किया जाता है।
- योगराज, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed