फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Possibility of searching for a foot bridge on a closed railway crossing

Yamuna Nagar News: बंद रेल फाटक पर पैदल पुल की तलाशी संभावना

Sun, 20 Oct 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Possibility of searching for a foot bridge on a closed railway crossing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। फर्कपुर के लोगों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। यहां मालगाड़ियों के लिए अलग रेल लाइन बिछाने जाने के दौरान बंद किए फर्कपुर रेल फाटक पर निवासियों की मांग पर पैदल पुल की संभावनाएं तलाशी जाने लगी है। इसे लेकर रेलवे व नगर निगम अफसरों की टीम ने मौका किया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पुल न होने से हो रही समस्याएं बताई और टीम को पुल की ड्राइंग को लेकर भी सुझाव दिए। ज्ञात हो कि मई में लोकसभा चुनाव से पहले फर्कपुर के लोगों ने बंद फर्कपुर रेल फाटक से पैदल आने-जाने के लिए रास्ता देने की मांग को लेकर आंदोलन कर दिया था। माहभर चले आंदोलन में निवासियों ने कई बार बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

साथ ही चुनाव में मतदान प्रक्रिया का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। वार्ड से निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला सचिव कर्मवीर गोंदवाल ने बताया कि फर्कपुर निवासियों के आंदोलन के दौरान मौजूदा कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने चुनाव बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर फर्कपुर रेल फाटक पर पैदल पथ पुल बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही है, जिसके लिए रेलवे व निगम अफसरों की टीम ने मौका किया है। टीम को फर्कपुर के लोगों ने टीम को रेल फाटक का रास्ता बंद होने के बाद से हो रही दिक्कतें बताई और पुल के निर्माण को लेकर उसकी ड्राइंग कैसी हो, इस पर भी अपने सुझाव दिए हैं। कर्मवीर गोंदवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जल्द यहां पैदल पथ पुल बनकर तैयार होगा।
नरेंद्र लाडी, कुलविंद्र सिंह, राजेश शर्मा, विनय ठाकुर, सचिन कुमार, राजकुमार ने बताया कि फर्कपुर रेल फाटक को बंद करने से पहले रेलवे की ओर से अंडरपास भी बनाया गया था, जो जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से भी आगे करीब सवा किमी. दूरी पर बना है। वहां से करीब ढाई किमी. अतिरिक्त घूम कर आना-जाना पड़ रहा है।
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर टिकट या ट्रेन के लिए भी फर्कपुर व साथ लगते क्षेत्र के लोग ऐसे ही घूम कर आ-जा रहे हैं। साथ ही फाटक का रास्ता बंद होने से फर्कपुर व साथ लगते क्षेत्र की करीब 200 दुकानों पर काम भी आधा रह गया है, क्योंकि जो लोग पहले फर्कपुर रेल फाटक से निकलते थे, वह दूसरे रास्तों से अंडरपास से आ-जा रहे हैं।

फर्कपुर व साथ लगती कॉलोनियों व गांवों से लेकर रादौर तक के लोग और रेलवे कॉलोनी सहित यमुनानगर शहर की ओर से फर्कपुर व रादौर की ओर आने वाले लोग अंडरपास से निकल जाते हैं। फर्कपुर व साथ लगती कॉलोनियों व गांवों से लेकर रादौर तक के लोग और रेलवे कॉलोनी सहित यमुनानगर शहर की ओर से फर्कपुर व रादौर की ओर आने वाले लोग अंडरपास से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed