{"_id":"6150c94c8ebc3efde43e57e8","slug":"portal-will-open-for-admission-in-pg-from-one-october-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl8453298","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में दाखिले के लिए एक अक्तूबर से खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में दाखिले के लिए एक अक्तूबर से खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। जिले के सरकारी और एडिड कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। वहीं अब पीजी स्तर के कोर्स के लिए भी एक अक्तूबर से पोर्टल खोला जाएगा। कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सोमवार को विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में सूचना भिजवा कर तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। वहीं सोमवार से कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिए भी अलग से हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
इस सत्र में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 40 सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने की भी मंजूरी दे दी है। किसी कॉलेज में तीन तो कहीं दो नए कोर्स शामिल किए गए हैं। जिले के राजकीय महाविद्यालय छछरौली में भी दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। विद्यार्थियों को एमकॉम और एमएससी कंप्यूटर साइंस का नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
हालांकि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ये भी कहा है कि 20 से ज्यादा विद्यार्थियों को दाखिला होना अनिवार्य है और 60 से ज्यादा विद्यार्थियों का दाखिला नहीं किया जाएगा, तभी कक्षाएं लगाने की इजाजत दी जाएगी, 20 से कम दाखिले होते हैं तो कक्षाएं लगाने में दिक्कत होगी। अभी तक राजकीय महाविद्यालय छछरौली में विद्यार्थी बीएससी के आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे।
स्नातक में बीकॉम के बाद पोस्ट ग्रेजुएट एमकॉम नहीं कर पा रहे थे। नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी बीकॉम के बाद एमकॉम की पढ़ाई इसी कॉलेज से कर सकेंगे। इन दोनों की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज बदलने की जरूरत नहीं रहेगी।
छछरौली राजकीय कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एक अक्तूबर से पंजीकरण के लिए पोर्टल खोली जाएगी। अभी पूरा शेड्यूल नहीं मिला है। कॉलेज में इसी सत्र से दो नए पीजी कोर्स में भी दाखिले लिए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों को शहर जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय और सफर दोनों की बचत होगी। काफी संख्या में विद्यार्थी एमकॉम में एडमिशन लेेते हैं। इसलिए सीट खाली रहने की दिक्कत नहीं आएगी।