{"_id":"6286aae9cd25cc1b10681c70","slug":"portal-resumes-for-super-100-registration-application-will-be-till-31-yamuna-nagar-news-knl1087557105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर-100 पंजीकरण के लिए पोर्टल फिर शुरू, 31 तक होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर-100 पंजीकरण के लिए पोर्टल फिर शुरू, 31 तक होगा आवेदन
विज्ञापन
यमुनानगर। विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा व प्रशिक्षण देने के लिए शुरू हुई महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत फिर से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इससे विभाग की ओर से सुपर-100 का पोर्टल खोल दिया गया है। पहले यह पंजीकरण बंद हो गए थे। जबकि अधिकांश विद्यार्थी इससे वंचित रह गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने इसकी पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू करने निर्देश दिए हैं। इसके लिए निदेशालयों की ओर से जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के आदेश दिए हैं।
निदेशालय के आदेशानुसार विद्यार्थी 31 मई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। आदेशों के अनुसार यह पोर्टल 31 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा। आदेश आने के बाद सभी स्कूलों में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
करने होंगे नोडल अधिकारी नियुक्त
निदेशालय के जारी पत्र में जिला अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। इसके लिए डीएसएस और डीएमएस को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना है। यह पूरी प्रक्रिया नोडल अधिकारी की सुपर विजन में होगी। जिसकी मॉनिटरिंग निदेशालय की ओर की जाएगी।
विज्ञापन
यह है सुपर 100 योजना
यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को बेहतरीन कोचिंग देकर जेईई और नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जा सके। बता दें कि जेईई और नीट की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ जाते हैं। देश के बड़े संस्थानों में इसकी लंबी वेटिंग रहती है। ऐसे में सरकार इस योजना से मेधावी विद्यार्थियों को बड़े संस्थानों से फ्री में कोचिंग दिलवाती है। योजना के तहत 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्रता परीक्षा से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों को इसका भारी लाभ
इस योजना के तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा। जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन पात्र परीक्षा से होगा। इन विद्यार्थियों को आगे सुविधा दी जाएगी। नीट एवं जेईई की फ्री कोचिंग के साथ हॉस्टल व भोजन का खर्च भी सरकार वहन करेगी। इससे दूसरे शहर, गांव के विद्यार्थी भी बड़े संस्थानों में पढ़ सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों को फ्री बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को फ्री यातायात सुविधा भी दी जाएगी। जिसके अंतर्गत वे महीने में तीन बार सफर कर पाएंगे।
सरकार ने सुपर-100 के लिए पोर्टल 31 मई तक खोल दिया है। जिसके बाद इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। सभी स्कूल प्रभारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। स्कूल स्तर पर यह प्रक्रिया जारी है।
- सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।