{"_id":"6b04aa5a39ceb30d69075560","slug":"polytechnic-damla-secured-second-place-in-the-play-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166605-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक दामला ने नाटक में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक दामला ने नाटक में पाया दूसरा स्थान
Tue, 24 Nov 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला युवा महोत्सव में सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने नाटक से युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
इस उपलब्धि पर सभी दस प्रतिभागियों को 3100-3100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा महोत्सव 19 व 20 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में हुआ था। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
नुक्कड़ नाटक में सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक की टीम ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों और युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हर्षवर्धन, लक्ष्य, अभिज्ञान भाटिया, अभय प्रताप, प्रिंस, अंशिका, पारस, वंशदीप, पायल और स्वाति ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की लेक्चरर ऋचा खरबंदा व योगेश शर्मा ने किया। प्राचार्य संजीव सहगल ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन इस सफलता का आधार रहा है।