फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pollution Board will hold public hearing on new 800 MW unit to be installed

Yamuna Nagar News: लगने वाली नई 800 मेगावाट यूनिट पर प्रदूषण बोर्ड करेगा जनसुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pollution Board will hold public hearing on new 800 MW unit to be installed
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीन बंधु सर छाेटूराम थर्मल प्लांट के अंदर लगने वाली नई 800 मेगावाट यूनिट के शिलान्यास में अभी और समय लग सकता है। अभी पब्लिक हेरिंग (जनसुनवाई) और एनवायरमेंटल क्लीयरेंस दो मुख्य प्रक्रियाएं पड़ी हैं, जबकि पब्लिक हेरिंग दो अप्रैल को थर्मल के अंदर डीसी, प्रदूषण बोर्ड और थर्मल प्लांट सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। जिसमें थर्मल के आसपास के रहने वाले लोगों की राय व समस्याएं जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उसके बाद प्रदूषण बोर्ड रिपोर्ट को डीसी को सौंपेंगे। तब डीसी की अप्रूवल के बाद रिपोर्ट को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। उसके बाद एनवायरमेंटल क्लीयरेंस मिल पाएगी। इसके बाद ही प्लांट के शिलान्यास की तारीख तय होगी। उल्लेखनीय है 6900 करोड़ की लागत से यमुनानगर के दीन बंधु सर छोटूराम थर्मल प्लांट में नई 800 मेगावाट यूनिट स्थापित होगी। जिसे भारत हेवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा बनाया जाएगा। वहीं यमुनानगर थर्मल के अंदर नई यूनिट लगने के बाद भविष्य में यहां 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। अभी मौजूदा समय में 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
पब्लिक हेरिंग के लिए कराई जाएगी मुनादी
दो अप्रैल को होने वाली पब्लिक हेरिंग के लिए प्रदूषण बोर्ड की तरफ से थर्मल के एरिया में मुनादी भी कराई जाएगी, इसके अलावा लोगों को निमंत्रण भी भेजा जाएगा। इस दौरान लोगों अपनी राय के साथ-साथ अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकता है। बता दें लगने वाली नई 800 मेगावाट यूनिट पूरी तरह से अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल एक्सपेंशन (प्रदूषण मुक्त) होगा। जिसमें आधुनिक तकनीक से लैस सुविधाएं होंगी। प्लांट पूरी तरह से स्वदेशी होगा। खास बात ये रहेगी नई यूनिट का काम शुरू होने के बाद 48 माह के भीतर बिजली उत्पादन की संभावना रहेगी। और यह प्लांट कम खपत में अधिक बिजली का उत्पादन देगा।
विज्ञापन



अभी इस तरह से हो रहा बिजली उत्पादन
बात करें तो अभी यहां 600 मेगावाट की यूनिट लगी है। इसमें कॉल हैंडिंग प्लांट (सीएचपी) का मुख्य रोल होता है। इस प्लांट में ट्रेन से कोयला अंदर तक आता है। उसे पीस कर राख को बायलर तक आता है। इसके बाद अगली प्रक्रिया के तहत ट्रिब्यून तक पहुंचा जाता है उसके बाद बिजली का उत्पादन होता है और रोजाना करीब पांच करोड़ का बिजली उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल को पब्लिक हेरिंग होनी है। इसमें थर्मल के आसपास के ग्रामीणों को न्योता दिया जाएगा। बकायदा इसके लिए मुनादी भी कराई जाएगी। इस दौरान लगने वाली नई यूनिट को लेकर लोगों की राय व समस्याएं पर चर्चा होगी। उसके बाद रिपोर्ट को डीसी साहब को सौंपा जाएगा। उनकी अप्रूवल मिलने के बाद सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी, तब एनवायरमेंटल क्लीयरेंस का प्रोसेस शुरू होगा।
-विरेंद्र पूनिया, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण बोर्ड यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed