फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   politics, yamunanagar, haryana, bsp, bjp

जिप चुनाव में इनेलो करेगी बसपा का समर्थन

Mon, 21 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी के लिए अंदरखाते राजनैतिक दंगल चरम पर है। मुख्य दावेदार बसपा और भाजपा इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। दोनों ही दल अपना-अपना चेयरमैन बनाने का दावा कर रहे हैं। अमर उजाला ने जिला परिषद सदस्यों व पार्टी नेताओं को टटोला। इनेलो के मुताबिक चेयरमैन के चुनाव में इनेलो सदस्य बसपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं कांग्रेस समर्थित एक सदस्य ने खुलकर भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है। चुनाव के लिए जिस तरह साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाई जा रही है, उसे देखते हुए ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन


जिला परिषद में कुल 18 वार्ड हैं। जिप चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के बाद अब बहुमत के आधार पर इसका फैसला हो जाएगा। दूसरी मीटिंग में चुनाव के लिए कोरम पूरा करना जरूरी नहीं है। इसके बावजूद दावेदार दल 10 सदस्यों का समर्थन लेकर अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं ताकि चुनाव के वक्त हार की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाए।  
विज्ञापन


- इनेलो के दो सदस्य मिलाकर बसपा की संख्या हुई नौ
जिला परिषद चुनाव में केवल बसपा ने अपने सिंबल पर प्रत्याशी खड़े किए थे। चुनाव में बसपा के छह उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि चुनाव जीती एक महिला सदस्य भी बसपा के साथ है। इनेलो ने चुनाव में बसपा का समर्थन देने का मन बना लिया है। इनेलो का दावा है कि उसके तीन सदस्य है। इस लिहाज से बसपा का चेयरमैन बनना तय लग रहा है। हालांकि एक इनेलो समर्थित सदस्य के भाजपा के पक्ष में जाने की चर्चा है। यह सदस्य बीते दिनों भाजपा समर्थित जिप सदस्य द्वारा दी गई जीत की पार्टी में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा 10 की संख्या से दूर, पर दावा भरपूर...
उधर, भाजपा का दावा है कि उसके समर्थित सदस्यों की संख्या छह है। एक कांग्रेस समर्थित सदस्य के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद अब उसके पास सात सदस्य हो गए हैं। भाजपा नेता पूरे आत्मविश्वास से दावा कर रहे हैं कि चुनाव में उनके साथ 10 सदस्य आएंगे। कांग्रेस समर्थित एक सदस्य ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। वार्ड नंबर पांच से चुनाव जीते राजेश कटारिया ने कहा कि चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे।

- हर हाल में चेयरमैन बनाने की जुगत
फिलहाल जो स्थिति बन रही है, उसे देखते हुए एक-एक सदस्य का वोट बेशकीमती है। ऐसे में सदस्यों को उनकी वोट की कीमत भी ऑफर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एक सदस्य को उनके वोट के बदले वाइस चेयरमैन बनाने का ऑफर किया गया है। वहीं पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतने वाले सदस्यों को भी मोटी रकम का प्रलोभन दिया जा रहा है। राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पूरे प्रदेश में यमुनानगर जिले में ही बसपा की स्थिति मजबूत रही है। पिछले प्लान में भी बसपा का जिला परिषद पर दबदबा रहा था और बसपा समर्थित सदस्य ही चेयरपर्सन बनी थी। दोबारा चेयरमैन बनाने की दहलीज पर खड़ी बसपा यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। उधर, जिले में चार विधायक बनाने के बाद ब्लाक समिति चुनावों में भी भाजपा का दबदबा रहा। जिला परिषद में भाजपा का चेयरमैन बनने से संगठन को मनोवैज्ञानिक मजबूती मिलेगी। भाजपा नेता इससे अनजान नहीं है इसलिए हर कीमत पर चेयरमैन बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।

जिला परिषद में इस बार भी हमारा ही चेयरमैन बनेगा।  हमारे पास चेयरमैन बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है। सरकार भी यह भली भांति जानती है इसलिए जानबूझ कर चुनाव की डेट घोषित नहीं की जा रही है।

नरेश सारन, प्रदेशाध्यक्ष, बसपा

जिला परिषद चुनाव में इनेलो के तीन सदस्य हैं। चेयरमैन चुनाव में इनेलो सदस्य बसपा का साथ देंगे। इसके बदले वाइस चेयरमैन इनेलो का बनेगा। हाईकमान से हमें निर्देश मिला है कि जिप चुनाव में बसपा का साथ दिया जाए।
डॉ. बीएल सैनी, इनेलो जिला प्रधान

फिलहाल हमारे पास सात सदस्य हैं। तीन-चार अन्य सदस्य भी हमारे साथ आने को तैयार हैं। निश्चित रूप से चेयरमैन हमारा बनेगा।
महेंद्र खदरी, भाजपा जिला प्रधान

बेशक मैं कांग्रेस से जुड़ा हूं, लेकिन जिप चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करुंगा। मुझे अपने वार्ड के लोगों के काम करवाने हैं।
राजेश कटारिया, जिला परिषद सदस्य, वार्ड नंबर पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed